• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरेली मंडल में 3328 गरीब बेटियों का योगी सरकार के अफसरों ने किया कन्यादान

Writer D by Writer D
13/03/2023
in उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna) ने निर्धन परिवारों में खुशियां भर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में अफसरों ने गरीब परिवार की बेटियों का कन्यादान किया। कमिश्नर बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल ने सभी विवाहित जोड़ों को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कमिश्नर ने बताया कि बरेली मंडल के तीनों जिलों में 3328 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। उन्हें दक्षिणा, घरेलू सामान के साथ उनके घरों तक विदा किया गया।

बरेली में 1631, शाहजहांपुर में 1313 और पीलीभीत में 384 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इसमें पीलीभीत में 11, शाहजहांपुर में 86 और बरेली में 170 मुस्लिम कन्याओं के विवाह कराए गए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बगैर किसी भेदभाव के सभी को समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से लाभान्वित कराया जा रहा है।

सहारा मैदान में अग्नि के साथ सात फेरों के साक्षी बने 1461 जोडे़े

बरेली के इज्जतनगर में सहारा मैदान मुड़िया अहमद नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह किया गया। इसमें 1461 हिंदू 170 मुस्लिम जोड़ो का विवाह हुआ। विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, विधायक फरीदपुर श्याम बिहारी लाल, विधायक नवाबगंज डॉ एम पी आर्य, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ राघवेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कीर्ति कश्यप, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला अध्यक्ष आंवला वीर पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ के एम अरोरा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकान्त द्विवेदी, सीडीओ जगप्रवेश, विकास खण्ड अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

51 हजार खर्च कर नवयुगल का घर बसा रही योगी सरकार

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक जोड़े की शादी पर सरकार 51 हजार रुपये खर्च कर रही है। गृहस्थी बसाने के लिए कन्या के खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि का अनुदान दिया जाएगा। विवाह संस्कार के लिए कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस बार सभी को एक प्रेस दी गई है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने स्वतंत्र देव सिंह की मां को दी श्रद्धांजलि

एक युगल की शादी समारोह में 6 हजार रुपये खर्च होंगे। दो लाख रुपये वार्षिक आय सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी परिवारों को इस योजना के तहत पात्र माना हैं। योजना के तहत विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं का भी विवाह कराया जा रहा है।

Tags: bareilley newsmukhyamantri samuhik vivah yojna
Previous Post

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने स्वतंत्र देव सिंह की मां को दी श्रद्धांजलि

Next Post

एके शर्मा की विद्युत परिवार से पुन: अपील, राजनीति प्रेरित हड़ताल से अलग रहें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश

02/10/2026
Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला, इसमें परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा की विद्युत परिवार से पुन: अपील, राजनीति प्रेरित हड़ताल से अलग रहें

यह भी पढ़ें

attack on BJP workers & offices

जीत के जश्न में बेकाबू हुए TMC के कार्यकर्ता, BJP ऑफिस में लगाई आग

02/05/2021
नीतीश का नेतृत्व लोजपा को नहीं मंजूर

बिहार में नीतीश का नेतृत्व लोजपा को नहीं है मंजूर, अकेले लड़ेगी चुनाव

04/10/2020
Promotion

यूपी में 26 निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version