• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाहिता ने फंदा लगाकर दे दी जान

Writer D by Writer D
22/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। विवाहिता ने शुक्रवार को दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला (Suicide) समाप्त कर ली। घटना से परिवार सहित पड़ोसी स्तब्ध है।

मुस्करा कस्बा के छह थोक हरिजन बस्ती निवासी राजेंद्र अहिरवार ने बताया कि उसके छोटे पुत्र भूपेंद्र की शादी महोबा जिला निवासी पन्नालाल की पुत्री ज्योति (26) के संग 2019 में हुई थी। दूसरा बड़ा बेटा देवेंद्र सीआरपीएफ में है, जिसका परिवार राठ में रहता है। बताया कि यह बहू पढ़ी-लिखी थी और खुशी-खुशी रह रही थी। आज जब मैं घर के बाहर था और बेटा भूपेंद्र श्रमकार्ड बनवाने का काम करता है, जिसके चलते बाहर गया था।

तभी सूना घर पाकर बहु ज्योति ने घर के ऊपर वाले कमरे में अपने बेड पर कुर्सी रखकर पंखे से दुपट्टा गले में डालकर फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। भूपेंद्र के वापस आने पर जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजे न खुलने पर भूपेंद्र ने धक्का मारकर दरवाजे की कड़ी तोड़ दी और अंदर देखा की पत्नी ज्योति पंखे से लटक रही है। आनन-फानन में उतार कर उसे सीएससी मुस्करा ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भूपेंद्र और उसके पिता राजेंद्र दोनों ही इस घटना से स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। पिता राजेंद्र ने बताया कि वह अपनी एक नातिन नेहा की शादी अपने घर से कर रहा है। बहू ने नेहा की शादी के चलते हल्दी और मेहंदी की रस्म मनाने की बात कही थी। जिस पर ससुर ने पैसा न होने की बात कह कर मना कर दिया था। इसके सिवा घर में कोई भी बात नहीं हुई। तो वहीं पड़ोसियों ने दबी जुबान से कहा की बहू ने फंदा लगाने से पहले अपना मोबाइल रिसेट कर दिया है।

इतनी बड़ी घटना के पीछे कोई न कोई राज जरूर छुपा है। लेकिन परिवार वाले घटना का कारण नहीं बता पा रहे। मृतका ज्योति अपने पीछे एक डेढ़ वर्ष की पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गई है। ससुर राजेंद्र ने घटना की लिखित तहरीर थाना मुस्करा में दी है। साथ ही साथ मृतका के पिता पन्नालाल को भी सूचित कर दिया है। तो वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन ने बताया कि उक्त घटना की लिखित सूचना प्राप्त हुई है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Hamirpur news
Previous Post

पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान गंगा में डूबीं सात लड़कियां, दो लापता

Next Post

मूकबधिर बच्ची से दुष्कर्म में 20 वर्ष का कारावास

Writer D

Writer D

Related Posts

Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

अखिलेश जी, अयोध्या को रामभक्तों ने संवारा, आप पश्चाताप कर रामलला के दर्शन करिए: मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
Massive fire breaks out in Lucknow's cold storage
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण, दमकल की 25 गाड़ियां मौके ओर मौजूद आग

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Next Post
Imprisonment

मूकबधिर बच्ची से दुष्कर्म में 20 वर्ष का कारावास

यह भी पढ़ें

New Zealand cricketer Henry Nicholls marries before playing WTC finals

WTC फाइनल खेलने से पहले न्‍यूजीलैंड के क्रिकेटर हेनरी निकोल्‍स ने रचाई शादी

23/05/2021
haryana public service commission

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने निकाली सिविल जज के लिए 256 पदों पर भर्ती

18/01/2021

अगर चाहते हैं स्किन पर नेचुरल ग्लो तो आज ही अपनाए इन घरेलू नुस्खों को

07/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version