• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1 लीटर पेट्रोल में 40 किमी दौड़ेगी Maruti की ये कारें, जानें इसकी कीमत और जबरदस्त फीचर्स

Writer D by Writer D
12/11/2022
in Tech/Gadgets
0
Maruti Suzuki

Maruti Suzuki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मारुति सुजुकी की स्विफ्ट (Maruti Swift) और डिजायर (Dzire) दोनों ही अपने सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक हैं। हाल ही में कंपनी ने इन्हें अपडेट कर बाजार में पेश भी किया था। लेकिन अब ख़बर आ रही है कि कंपनी इन दोनों कारों के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है, जो कि स्ट्रांग हाइब्रिड (Strong Hybrid) पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जा सकते हैं। इस नए बदलाव का सबसे बड़ा असर दोनों कारों के माइलेज पर देखने को मिलेगा, बताया जा रहा है कि, ये कारें 35 से 40 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देने में सक्षम होंगी।

ऑटोकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी Swift और Dzire दोनों कारों के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल स्ट्रांग-हाइब्रिड इंजन के साथ साल 2024 के पहली तिमाही तक पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इन कारों में 1.2 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जाएगा। ये इंजन टोयोटा के स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी जो कि हाल ही में मारुति ग्रैंड विटारा में भी देखने को मिली थी।

बता दें कि, टोयोटा और मारुति सुजुकी दोनों स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल अपनी Hyryder और Grand Vitara में ही करती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, कंपनी अब स्थानीय कंटेंट की मदद से हाइब्रिड तकनीक को और भी किफायती बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि वाहनों में इस तकनीक के इस्तेमाल के बाद कीमतों को कम से कम रखा जा सके। हालांकि रेगुलर नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल वर्जन की तुलना में स्ट्रांग हाइब्रिड वर्जन की कीमत तकरीबन 1 से 1.5 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है।

होगी देश की सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार:

यदि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Maruti Swift और Dzire के ये नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल बाजार में आने के बाद देश के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें होंगी। हालांकि माइलेज के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ये कारें 35 से 40 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज दे सकती हैं। फिलहाल इन दोनों कारों का मौजूदा मॉडल क्रमश: 22.56 किलोमीटर प्रतिलीटर और 24.1 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देता है। वहीं Grand Vitara का स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट 27.97 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।

दोनों कारों की खूब डिमांड:

मारुति (Maruti) स्विफ्ट और डिजायर दोनों ही अपने सेग्मेंट खूब लोकप्रिय हैं। बीते अक्टूबर महीने में कंपनी ने Swift के कुल 17,231 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो कि पिछले साल के अक्टूबर महीने के 9,180 यूनिट्स के मुकाबले 88% ज्यादा रही। इसी के साथ ये अक्टूबर महीने में ऑल्टो और वैगनआर के बाद देश की तीसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार रही है। वहीं इस दौरान Dzire के कुल 12,321 यूनिट्स बेचे गएं और ये बेस्ट सेलिंग सेडान कार रही। मौजूदा स्विफ्ट की शुरुआती कीमत 5.92 लाख रुपये और डिजायर की 6.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। हालांकि स्ट्रांग हाइब्रिड वर्जन की कीमत नए अपडेट के चलते ज्यादा होगी।

Tags: Maruti carsmaruti dziremaruti swift
Previous Post

HP Elections: सुबह 11 बजे तक 17.98% वोटिंग, नड्डा ने पत्नी के साथ डाला वोट

Next Post

‘सविता भाभी’ को हुआ कैंसर, इंस्टाग्राम पर लिखा- मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती है

Writer D

Writer D

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
Rozlyn Khan

'सविता भाभी' को हुआ कैंसर, इंस्टाग्राम पर लिखा- मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती है

यह भी पढ़ें

Star javelin thrower Neeraj Chopra withdraws from Switzerland tournament

स्टार भाला फेंक नीरज चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड के टूर्नामेंट से नाम वापिस लिया

01/07/2021
Rahul Gandhi met the victims of Pahalgam attack

राहुल गांधी ने पहलगाम हमले के पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- पूरा देश एक साथ खड़ा है…

25/04/2025
सेप्टिक टेंक में विस्फोट

सेप्टिक टैंक में विस्फोट, दो नाबालिग झुलसे, कोई हताहत नहीं

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version