• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Writer D by Writer D
04/04/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Masik Durgashtami

Masik Durgashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। यह व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा के भक्त उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां दुर्गा शक्ति और साहस का प्रतीक हैं, इसलिए उनकी पूजा करने से भक्तों को जीवन में शक्ति और साहस मिलता है। यह व्रत जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। इस व्रत को रखने घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कब है मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami)?

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 4 अप्रैल को रात 8 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगी। वहीं, इस अष्टमी तिथि की समाप्ति 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर हो जाएगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि मानी जाती है। इसलिए चैत्र माह की मासिक दुर्गाष्टमी 5 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी।

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) की पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। उसके बाद घर के मंदिर को अच्छे से साफ करें और वहां गंगाजल का छिड़काव करें। फिर पूजा की चौकी पर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर रखें और देवी का गंगाजल से अभिषेक करें। मां दुर्गा को लाल चुनरी, लाल रंग के फूल, अक्षत और सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। देवी को फल और मिठाई का भोग लगाएं। आखिर में, दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां दुर्गा की आरती से पूजा संपन्न करें। व्रत रखने वाले लोग पूरे दिन फलाहार का सेवन करें।

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) का महत्व

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है और इसमें भक्तजन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करके उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। मां दुर्गा शक्ति और साहस की देवी हैं। मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) का व्रत रखने से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इस दिन व्रत रखने और मां दुर्गा की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर देवी की कृपा बनी रहती है। मासिक दुर्गाष्टमी व्रत करने से व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जाओं, शत्रुओं और अनिष्ट शक्तियों से सुरक्षित रहता है। यह व्रत आत्मबल और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह व्रत विशेष रूप से महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है। इसे करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Tags: masik durgashtami
Previous Post

ग्रहों के सेनापति बदली ने चाल, ये राशि वाले रहे सावधान

Next Post

अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Manoj Kumar

अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

यह भी पढ़ें

A family troubled by land dispute attempted suicide

युवक पर चाकू से हमला कर ढाई तोला की सोने की चेन लूटी

30/12/2021
Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने किया कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण, बोले- मेरे बड़े भाई जैसे थे वो

28/08/2022
akhilesh-jayant

किसानों व नौजवानों की गर्मी कैसे निकालेंगे योगी : जयंत चौधरी

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version