• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कईं मजदूरों के शरीर के उड़े चिथड़े

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शामली
0
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली। बुटराड़ा गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में कई मजदूरों की मौत होने की सूचना है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

जानकारी के अनुसार बुटराड़ा गांव में आज एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट होने से आसपास का क्षेत्र भी दहल गया। लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को विस्फोट की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पटाखे बनाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। हादसे में कई मजदूरों की जान गई है। हादसा कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़कर दूर जाकर गिरे। जोरदार धमाके के साथ फैक्टरी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है।

बताया गया कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी लाइसेंस की आड़ में वह अवैध रूप से अन्य पटाखे बनाने का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी फैक्टरी में कई मजदूर पटाखा बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक भीषण विस्फोट हो गया।

आसपास के इलाकों में भी विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फैक्टरी में मलबा और पटाखे बिखरे पड़े थे। कई मजदूर घायल अवस्था में पड़े थे। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। मरने वाले कितने हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं।

PM की सुरक्षा में चूक का मामला, SC के पूर्व जज की अगुवाई में गठित कमेटी करेगी जांच

पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया है। पुलिस ने मजदूरों के शव मलबे में दबे होने की आशंका जताई है, उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि फैक्टरी में सुबह से कितने मजदूर कार्य कर रहे थे इसके संबंध में भी पुलिस जानकारी कर रही है।

विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके से फैक्टरी के आसपास के क्षेत्र में स्थित मकानों में भी दरारें आ गईं। वहीं मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। फैक्टरी में अचान विस्फोट की सूचना मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। वे मौके पर दौड़ पड़े।

Tags: crime newsexplosion in firecracker factoryshamli newsup news
Previous Post

अब मंदिर में नहीं करनी पड़ेगी नंगे पांव ड्यूटी, पीएम मोदी की पहल पर आए विशेष जूते

Next Post

दरोगा भर्ती 2016 के चयनित अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र, मिली तैनाती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
Anti Narcotics Task Force

दरोगा भर्ती 2016 के चयनित अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र, मिली तैनाती

यह भी पढ़ें

Tanzin Fatima

साइकिल रैली जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने की कोशिश को रोकने के लिए है शांतिपूर्ण आंदोलन

11/03/2021

 शहीर शेख के ‘वो है अलबेला’ के सेट पर घुसा तेंदुआ, मची भगदड़

26/05/2022
Diljit Dosanjh-Amitabh

दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी संगठन ने दी धमकी, अमिताभ बच्चन से जुड़े हैं तार

29/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version