• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खमरिया ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भीषण धमाका, 13 कर्मचारी घायल

Writer D by Writer D
22/10/2024
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Khamaria Ordnance Factory

Khamaria Ordnance Factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जबलपुर। ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (Khamaria Ordnance Factory) में मंगलवार को जोरदार धमाका (Explosion) हुआ, जिसमें एक दर्जन से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन में उस समय हुआ जब एरियल बम में अचानक विस्फोट हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, कई कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंचकर दबे हुए कर्मचारियों को निकालने में जुटी है। प्रशासन भी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जोरदार धमाके से थर्राया खमरिया

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (Khamaria Ordnance Factory) में आज सुबह एफ-6 क्षेत्र में 1000 पाअंडर बम के यूनिट में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 13 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट में इस यूनिट की पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को तुरंत जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है, जहां बर्न यूनिट है। हालांकि, अभी फैक्ट्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन मरीजों को जब एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया तो उस मंजर को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्लास्ट कितना भयानक रहा होगा।

तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान ‘Dana’, पर्यटकों को पुरी छोड़ने की अपील; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

जिस स्थान पर ब्लास्ट हुआ है वह फैक्ट्री ( Khamaria Ordnance Factory) का सुरक्षित इलाका है और यहां तक किसी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है इसलिए नुकसान कितना हुआ है यह तो फैक्ट्री से आधिकारिक जानकारी बाहर आने के बाद ही पता लगेगा। ब्लास्ट क्यों हुआ इसकी जानकारी भी फिलहाल सही तौर पर किसी के पास नहीं है। जिन 13 लोगों के घायल होने की सूचना है उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जबलपुर में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की एक बड़ी फैक्ट्री है, जिसे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया ( Khamaria Ordnance Factory) के नाम से जाना जाता है। इस फैक्ट्री में सेना के उपयोग में आने वाले कई हथियार बनाए जाते हैं। यहीं पर लड़ाकू विमान और युद्ध टैंकों के लिए बम बनाए जाते हैं। इन बमों को बनाने के लिए खाली सेल के अंदर बारूद भरनी होती है और इस बारूद में जरा से घर्षण में ही आग लग जाती है, जो धमाके का कारण बनता है। आए दिन जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं।

Tags: crime newsJabalpur NewsKhamaria Ordnance Factorymadhya pradesh newsmp newsNational news
Previous Post

तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान ‘Dana’, पर्यटकों को पुरी छोड़ने की अपील; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Next Post

सुपरस्टार एक्टर यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Rainbow trout fish
राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

26/06/2026
Next Post
M Mukesh

सुपरस्टार एक्टर यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Nida Sharma

सिर्फ तौलिए में पोज देती दिखी निदा शर्मा, वीडियो देख क्रेज़ी हुए फैंस

15/02/2021
Truecaller has brought a tremendous service, know and take advantage

Truecaller लेकर आया है एक जबरदस्त सर्विस, जानिए और उठाइये लाभ

28/04/2021
jorfa archer

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने डाली IPL 2020 की सबसे तेज गेंद

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version