• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी नेता के घर धमाकों से हड़कंप, आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी

Writer D by Writer D
13/02/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद के भोपुरा स्थित डीएलएफ कॉलोनी में भाजपा नेता मान सिंह गोस्वामी के घर पर आग (Massive Fire) लगने से एक-एक कर कथित तीन धमाके हुए। धमाकों की आवाज से लोग दहशत में आ गए। हादसे के समय मान सिंह का परिवार घर के अंदर मौजूद था, जिसने किसी तरह ऊपरी हिस्से से निकलकर पड़ोसी मकान के रास्ते नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।

मान सिंह गोस्वामी भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं और स्थानीय पार्षद रेखा गोस्वामी के पति हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि धमाकों के साथ घर के एक हिस्से में आग (Fire) की लपटें उठने लगीं। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई।

पार्षद परिवार के मुताबिक, हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं और दो दिन पहले कुछ संदिग्ध चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश में अज्ञात लोगों ने रात में उनके घर पर कोई ज्वलनशील या रासायनिक पदार्थ डाल दिया, जिससे विस्फोट के बाद आग भड़क उठी। हालांकि पुलिस अभी इस दावे की पुष्टि नहीं कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पहले खुद से आग (Fire) पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गली और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण उसे घर तक पहुंचने में कठिनाई हुई। बाद में आग पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया। घटना में मकान के अंदर रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं।

फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। फिर भी परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Tags: crime newsGaziabad News
Previous Post

तुम्हारा अंत समय नजदीक है… लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पुर्तगाल में की फायरिंग

Next Post

17 साल के वनवास के बाद तारिक रहमान की धमाकेदार वापसी, PM की राह पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Next Post
Tarique Rahman

17 साल के वनवास के बाद तारिक रहमान की धमाकेदार वापसी, PM की राह पर

यह भी पढ़ें

gauhar khan

गौहर खान ने रूमर्ड ब्वॉयफ़्रेंड जैद दरबार का मनाया जन्मदिन

25/10/2020
डीज़ल की बढ़ी कीमत

डीज़ल की बढ़ी कीमत से फल और सब्जियों के दामों में भी दिखा असर

18/07/2020
counting

इस बूथ पर नहीं होगी मतों की गिनती, ये है बड़ी वजह

09/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version