Main Sliderनई दिल्लीराष्ट्रीय

गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, पूरे इलाके में फैला धुएं का गुबार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड (Dumping Ground) में आग (Fire) लग गई है। आग लगने की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड के पांच दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड (Dumping Ground) में लगी आग के कारण हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। धुएं का गुबार आसपास के इलाकों में भी फैल गया है।

गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग के कारण हर तरफ धुआं फैल गया है जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

दिल्ली के सबसे बड़े डंपिंग ग्राउंड गाजीपुर में लगी आग, बढ़ा प्रदूषण

आसपास के लोगों ने दोपहर करीब 2 बजकर 27 मिनट पर आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड ने तत्काल पांच गाड़ियां मौके पर भेज दीं जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button