• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माचिस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, शहर का बड़ा हिस्सा तबाही से बचा

Writer D by Writer D
04/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को माचिस के गोदाम में आग (Massive fire) लग गई। भीषण आग को दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया।

कायमगंज नगर की घनी आबादी के बीच स्थित एक माचिस की गोदाम में अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। किंतु इस भीषण अग्निकांड की चपेट में आने से, इसे संयोग ही कहा जा सकता है, की घनी आबादी का एक बहुत बड़ा भाग बच गया। हो रही चर्चा के अनुसार यदि बात सही है कि जिस जगह माचिसों का गोदाम में स्टोर रहता है। उसके पास में ही दूसरी गोदाम में काफी लंबे समय से यही व्यापारी पटाखों का स्टोर भी बनाये हैं और इन विस्फोटक पदार्थों से बने पटाखों की बिक्री दीपावली तथा दूसरे त्योहारों पर की जाती है। यदि वास्तव में इसके पास वाले स्टोर में पटाखे रखे जाते हैं, और कहीं माचिस गोदाम से आग इस स्टोर में लग जाती तो फिर स्थिति बहुत ही भयानक हो सकती थी। लेकिन ऐसा होने से बच गया, यह अच्छा ही रहा।

बता दें कि, कायमगंज नगर के मोहल्ला नुनहाई गांजा भांग वाली गली में प्रदीप कुमार अशोक कुमार रस्तोगी की गोदाम है। जिसमें लाखों रुपए की कीमत की माचिस व्यापार के लिए रखी थी। इसी व्यापारी का आतिशबाजी में खास कर पटाखों का भी पुराना बिक्री कारोबार है। यह दोनों चीजें ज्वलनशील विस्फोटक मानी जाती हैं। इस गोदाम से अचानक दुर्गंध के साथ धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। साथ ही कुछ विशेष आवाज के साथ आग की लपटें भी निकलने लगी। जिसे देखते ही पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। आनन फानन इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना पाते ही कस्बा चौकी इंचार्ज रहमत अली खान कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

पुलिस ने संभावित खतरे को देखते हुए इस भीड़भाड़ भरे स्थान पर जाने के लिए लोगों की भीड़ को नियंत्रित करते हुए रूट बदलवाया। जिससे कोई अन्य खतरा ना हो सके। अग्निकांड की सूचना बहुत जल्दी ही पूरे नगर में सनसनी के साथ फैल गई। मौके पर बहुत से मीडिया कर्मी तथा पत्रकार पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड की विभीषिका को कैमरे में कैद करना चाहा। लेकिन मौके पर मौजूद फर्म के लोगों ने उन्हें वहां से जाने की कहकर फोटो नहीं लेने दिया।

जब उनसे पूछा कि आग कैसे लगी और इस गोदाम में क्या था। तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। किंतु दबी जबान से पड़ोसी नाम न छापने की शर्त पर कह रहे थे की गनीमत रही की माचिस की गोदाम में ही आग लगी पटाखों की गोदाम बच गई अगर कहीं उसमें भी आग पहुंच जाती तो न जाने कितना बड़ा खतरा हो सकता था। लगभग 2 साल पहले भी इन्हीं व्यापारी बंधुओं के यहां इसी गोदाम में आग लग चुकी है। किंतु फिर भी कोई खास व्यवस्था ना होने के कारण आज फिर एक बार अग्निकांड हो गया।

Tags: crime newsfarrukhabad news
Previous Post

पति पत्नी के विवाद का खौफनाक अंत

Next Post

जानें मौली बांधने का महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Next Post
मौली बांधने की प्रथा

जानें मौली बांधने का महत्व

यह भी पढ़ें

wedding dresses

ड्रेस के हिसाब से डिसाइड करें अपना लुक

04/06/2026
भूकंप

ईरान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 तीव्रता मापी गई

07/09/2020
UGC NET Admit Card Released

AIMA MAT मैट एग्‍जाम के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

02/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version