• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पति पत्नी के विवाद का खौफनाक अंत

Writer D by Writer D
04/04/2022
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव में पति पत्नी के विवाद का खौफनाक अंत रविवार की शाम सामने आया है। जिसमे हैवान बने पति ने 6 माह की गर्भवती पत्नी को इतना पीटा की उसकी मौत (Murder) हो गई। हत्या के बाद ससुराल पक्ष मौके से फरार हो गया। मायके पक्ष के लोग जीवित होने की आशंका में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने बेटी की हत्या का कारण ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग करना बताया है।

करारी कोतवाली के बल्लहा गुवारा गांव की रहने वाली सुषमा देवी (21) का विवाह एक साल पहले पश्चिम शरीरा कोतवाली के गोराजू निवासी राजू से हुआ था। बताया जा रहा है कि सुषमा के पेट में 6 माह का गर्भ पल रहा था। रविवार की शाम 5 बजे सुषमा और राजू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि राजू ने सुषमा को पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि राजू ने सुषमा के पेट में पत्थर से एक के बाद एक कई वार कर दिये। जिससे सुषमा की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। सुषमा की लाश देख पूरा ससुराल पक्ष मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने सुषमा को जीवित होने के शक में जिला अस्पताल ले आए। लेकिन डाक्टर से मृत घोषित कर दिया।

मृतक सुषमा की माँ केलापती ने बताया, उसकी बेटी को पति राजू, सास ससुर ननद जेठ जेठानी दहेज के लिए शादी के बाद से प्रताड़ित कर रहे थे। आज उस सभी ने मिलकर बेटी और उसके अजन्मे बच्चे की जान ले ली। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है।

इंस्पेक्टर पश्चिम शरीरा रोशन लाल ने बताया, गोराजू में महिला की मौत की सूचना पर पुलिस बल ने अस्पताल से लाश को कब्जे में लिया है। मृतक की माँ केलापती की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags: crime newsKaushambi Newsup news
Previous Post

जमीन के लिये खूनी संघर्ष, एक की मौत दो घायल

Next Post

माचिस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, शहर का बड़ा हिस्सा तबाही से बचा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
massive fire

माचिस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, शहर का बड़ा हिस्सा तबाही से बचा

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

सेवानिवृत्त वन दारोगा की सड़क दुर्घटना में मौत

23/10/2022
Police Constable

एसएससी कॉन्‍स्‍टेबल जीडी पीईटी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

12/04/2023
Forest Fire

उत्तराखंड में नहीं थम रही वनाग्नि की घटनाएं, 1107 हेक्टेयर से ज्यादा वन प्रभावित

06/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version