• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जापानी कम्पनी Daikin के गोदाम में लगी भीषण आग, करोडों का हुआ नुकसान

Writer D by Writer D
21/12/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Lithium Battery Factory

Lithium Battery Factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नीमराणा इंडियन जोन में स्थित जापानी एयर कंडीशनर कंपनी डाइकिन के गोदाम में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गनीमत यह रही कि गोदाम में मजदूर नहीं थे। जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने भी गंभीरता को समझते हुए वहां के आसपास की आवाजाही रोक दी। यह आग मंगलवार की सुबह 9:30 बजे तक 12 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं बुझी। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। गोदाम में करीब 44 हजार एयर कंडिशनर थे, जो जल गए हैं।

घटना की सूचना के बाद एसडीएम मुकुट सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु चरण राव, पुलिस उपाध्यक्ष महावीर सिंह शेखावत, थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस बल देर रात तक मौके पर रहा। एसडीएम ने बताया कि घटना की जानकारी लेने के लिए देर रात जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया और भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी भी मौके पर पहुंचे थे। आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन होगा लेकिन यह तय है कि आग से करोड़ों रुपये का नुकसान कंपनी को हो गया है।

25 दमकलों ने किया आग बुझाने का प्रयास

आग इतनी भयानक थी कि करीब 2 दर्जन से भी अधिक दमकलों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान बहरोड़, कोटपुतली, खैरथल, भिवाड़ी, सोतानाला, बावल, रेवाड़ी, जयपुर, चौंमू, तिजारा अलवर सहित अन्य क्षेत्रों की 2 दर्जन से अधिक दमकल व अनेक दमकल कर्मचारी मौजूद थे।

गोदाम में थे हजारों एयर कंडीशनर

बताया जा रहा है कि कंपनी के गोदाम में करीब चवालीस हजार एयर कंडीशनर थे। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है इससे पूर्व भी कंपनी में आग लग चुकी है। गोदाम में रखे सिलेंडरों के फटने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने बताया कि लगातार गैस सिलेंडर फट रहे थे इस कारण कंपनी के अंदर जाना भी रिस्क था। इसी कारण आग विकराल रूप लेती गई।

मौके पर अभी भी तैनात है दमकल

आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग पूरी तरह बुझी नही है। इसलिए अभी मौके पर कई दमकल मौजूद है। बहरोड़ फायर अधिकारी अजय चौधरी ने बताया कि प्लास्टिक, फोम, रबड़ बारबार सुलग जाती है। जिससे दुबारा आग लग जाती है। इस आग को बुझने में करीब 48 घण्टे का समय लगेगा।

Tags: daikin ac companyMassive fireNational newsrajasthan news
Previous Post

हनुमान जी को करना है प्रसन्न, तो मंगलवार को जरूर करें ये काम

Next Post

मशहूर एक्ट्रेस की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, फिल्म जगत में दौड़ी शोक की लहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post

मशहूर एक्ट्रेस की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, फिल्म जगत में दौड़ी शोक की लहर

यह भी पढ़ें

Khwaja Moinuddin Chishti

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में अधिष्ठाता व सह-अधिष्ठाताओं की नियुक्ति

24/12/2020

कैबिनेट मंत्री के रूप में चौधरी भूपेंद्र सिंह ने ली शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

25/03/2022
massive fire

माचिस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, शहर का बड़ा हिस्सा तबाही से बचा

04/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version