• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा :  अदालतों के कामकाज से असंतुष्ट वकीलों की हड़ताल, कामकाज रहा ठप

Desk by Desk
05/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
वकीलों की हड़ताल

वकीलों की हड़ताल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में मथुरा की चार अदालतों के कामकाज से असंतुष्ट वकीलों ने गुरूवार को हड़ताल कर दी जिससे अदालतों का कामकाज ठप्प रहा। वकीलों ने अदालतों के कामकाज पर आई शिकायतों को अब उच्च न्यायालय भेजने का भी निश्चय किया है।

बार एसोसिएसन के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने यहां बताया कि आज की हड़ताल के बाद सीजेएम और एसीजेएम प्रथम की अदालतों का भी वहिष्कार करने का निश्चय किया गया है। वहीं फेमिली कोर्ट एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि वे अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

योगी सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न के शिकार किसान : अखिलेश यादव

उन्होंने बताया कि अब वकीलों एवं मुवक्किलों द्वारा उक्त न्यायालयों की जो भी शिकायतें बार एसोसिएसन मथुरा के पास आएंगी उन्हें उच्च न्यायालय भेजा जाएगा।उनका आरोप था कि सीजेएम एवं एसीजेएम प्रथम की अदालत में वादों को जल्दी निपटाने की कोशिश करने की जगह लम्बे समय तक लटकाया जाता है तथा अधिवक्ताओं से खराब व्यवहार भी किया जाता है।

श्री शर्मा ने कहा कि यद्यपि अधिवक्ता राधा किशोर को चौथ वसूलने के अभियोग के मामले में आज जमानत दे दी गई है लेेकिन जिस प्रकार से उन्हें गलत तरीके से इस मामले में पुलिस द्वारा फंसाया गया है उसकी उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए उच्च न्यायालय को लिखा जाएगा। इधर जिला न्यायाधीश की अदालत में अर्जी देकर वकील राधाकिशोर के मामले से संबंधित फाइल और सीडी को सील करने को कहा गया है जिससे उच्चस्तरीय जांच में उसे प्रयोग किया जा सके और तब तक उसमें कोई छेड़छाड़ न हो सके।

मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा समेत 30 कांग्रेसियों को 14 दिन के लिए भेजा जेल, शांति भंग करने का आरोप

उधर एडीजीसी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि अपर जिला सत्र न्यायाधीश अमर सिंह की अदालत में राजद्रोह जैसे गंभीर मामलो के आरोपी अभियुक्त मसूद एवं आलम की जमानत की आज जो सुनवाई होनी थी वह अब नौ नवम्बर को होगी। पुलिस कस्टडी रिमान्ड में जाने के कारण दोनों आरोपी अदालत में हाजिर नही हैं। उनकी गैर हाजिरी में इसकी सुनवाई नही हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसी मामले के आरोपी अतीकुर्रहमान की जमानत की अर्जी जिला जज की अदालत से आज ही आई है इसलिए इसकी सुनवाई अब कल होगी।

चारों आरोपियों मसूद, आलम, अतीकुर्रहमान एवं पत्रकार सिद्दीक कप्पन को मांट टोल प्लाजा से मथुरा जिले की मांट थाने की पुलिस ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में गिरफ्तार किया गया था। वे राजद्रोह जैसी गंभीर धाराओं के आरोपी हैं ।

Tags: Latest Uttar Pradesh News in Hindimathura newsMathura News in Hindi
Previous Post

योगी सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न के शिकार किसान : अखिलेश यादव

Next Post

वाराणसी : बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज के घर पर चला योगी का बुलडोजर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
मुख्तार अंसारी

वाराणसी : बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज के घर पर चला योगी का बुलडोजर

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने दी नसीहत Amit Shah gave advice on Governor Koshyari

गवर्नर कोश्यारी के खत प्रकरण पर अमित शाह ने दी नसीहत, शिवसेना के किया स्वागत

18/10/2020
Aadhaar Card

मृतक के आधार, पैन और वोटर ID के साथ करें ये जरूरी काम, वरना हो जाएगी दिक्कत

28/02/2023
post office recruitment

10वीं पास करें ग्रामीण डाक सेवक की 3600 से ज्यादा भर्तियों के लिए आवेदन

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version