• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा : SDM को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- ‘जल्द निपटा देंगे’

Desk by Desk
25/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
SDM को मिली धमकी

मथुरा : SDM को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- ‘जल्द निपटा देंगे’

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में असलाधारी बदमाशों ने उप जिला मजिस्ट्रेट राजीव उपाध्याय को जान से मारने की धमकी दी है।

उप जिला मजिस्ट्रेट राजीव उपाध्याय द्वारा पुलिस शुक्रवार को लिखाई गई रिपोर्ट के अनुसार आफिसर कालोनी स्थित उनके निवास पर पांच असलहेधारी युवक आये जिनके मुंह सफेद अंगौछे से ढके हुए थे तथा जिनकी केवल आंखें ही दिख रही थीं। उन्होंने उनकी सुरक्षा में तैनात होमगार्ड विपिन और भूरी सिंह से उनके निवास के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि होमगार्डों ने जब उन्हें बताया कि यही उनका मकान है तो वे गाली देते हुए यह कह गए कि ’’उसको खबर कर देना कि उसका समय पूरा हो गया है। तथा उसे जल्दी ही निपटा देंगे।’’ होमगार्डो के अनुसार जहां चार युवकों के पास बंन्दूक थी वही एक के पास पिस्टल थी।

कानपुर एसएसपी पर गिरी गाज, यूपी में 15 आईपीएस का हुआ ट्रांसफर

उप जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि बदमाशों ने कहा ” उसको समझा दो कि जिला मजिस्ट्रेट के कहने पर दुकाने गिराने ग्राम सभा व सरकारी सम्पत्तियों से कब्जे हटाने का काम तुरन्त छोड़ दे वरना खैर नही।’’ धमकी देने के बाद वे अपने फारचूनर कार में बैठकर चले गए। रिपोर्ट में आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा की गई है।

श्री उपाध्याय ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार को धमकी मिलने के बाद ही जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को पत्र भेजकर घटना से अवगत करा दिया था। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट उपाध्याय को मामले की पुलिस रिपोर्ट लिखाने के लिए निर्देशित किया था। उनका कहना था कि एफआईआर लिखने के बाद धमकी देनेवालों का पता चल सकेगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

शिक्षा मंत्रालय ने दिया ‘स्टे इन इंडिया, स्टडी इन इंडिया’ का नारा

जिले में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में जिलाधिकारी ने उप जिला मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई थी तथा उनसे यह भी कहा गया था कि कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी आदेशों का जनता से पालन कराना भी सुनिश्चित करें। उनसे अतिक्रमण हटवाने की भी अपेक्षा की गई थी। श्री उपाध्याय ने इस दिशा में तेजी से काम भी शुरू कर दिया था जिससे गलत काम करनेवालों को परेशानी हो रही थी। इसके पीछे कौन है यह तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा

Tags: 24ghante online.comMathuraMathura SDM Rajeev UpadhyayMathura's SDM threatenedSDM's residence threatened with deathuttar pradesh news in hindiएसडीएम को आवास पर बदमासोने ने दी जान से मारे की धमकीमथुरामथुरा एसडीएम राजीव उपाध्यायमथुरा के एसडीएम को मिली धमकी
Previous Post

दर्शक ने न्यूज एंकर की गर्दन पर देखी गांठ, टेस्ट करवाने पर निकला कैंसर

Next Post

पीएसी के नौ जवानों समेत 13 नए कोरोना पाॅजिटिव, संक्रमितों की संख्या 410 हुई

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने पीडीए रथ को किया रवाना, बोले- अब असली राजनीतिक महाभारत

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Next Post
कोरोना पॉज़िटिव

पीएसी के नौ जवानों समेत 13 नए कोरोना पाॅजिटिव, संक्रमितों की संख्या 410 हुई

यह भी पढ़ें

Walnut-almond shake

ब्रेकफ़ास्ट में बनाएं ये शेक, बन जाएगा बच्चों फ़ेवरट ड्रिंक

16/07/2024
Aadhaar Card

अब घर बैठे करें आधार को बैंक अकाउंट से लिंक, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

26/04/2023
indian coast gaurd

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी, यहां देखें मेडिकल की डेट्स

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version