• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षा मंत्रालय ने दिया ‘स्टे इन इंडिया, स्टडी इन इंडिया’ का नारा

Desk by Desk
25/07/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
शिक्षा मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कोरोना संकट के चलते इस बार छात्र विदेश पढ़ने के लिए नहीं जा पा रहे हैं। इस मौके का फायदा उठाते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ‘स्टे इन इंडिया और स्टडी इन इंडिया’ का नया नारा दिया है। यानी भारत में रहकर भारत में ही पढ़ो।

10 अगस्त को होने वाली बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा स्थगित

‘स्टडी इन इंडिया’ मंत्रालय का एक प्रोग्राम है जिसमें विदेश छात्रों को आकृष्ट कराया जाता है। अब इसे व्यापक बना दिया गया है ताकि ऐसे भारतीय छात्रों को जोड़ा जा सके जो विदेशों में पढ़ रहे हैं या जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मंत्रालय ने नारे को साकार करने को लेकर लेकर एक कमेटी बनाई गई है जिसे 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देनी है।

इस दौरान निशंक ने कहा, ‘कोविड महामारी से पैदा हुई स्थिति की वजह से विदेश में पढ़ाई करने की चाह रखने वाले कई छात्रों ने भारत में रहने का फैसला लिया है। कई ऐसे छात्र जो विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं वे भारत आना चाहते हैं। मंत्रालय को दोनों ही तरह के छात्रों को घ्यान में रखकर उनकी जरूरतों को पूरा करने की तमाम कोशिशें करनी चाहिए।

बैठक में विदेश जाने की चाह रखने वाले छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे कदम उठाने और ऐसे अवसर देने के फैसले लिए गए हैं जिसके तहत उन्हें भारत में रोका जा सके। इसके लिए मंत्रालय उन्हें भारत के सर्वोत्तम संस्थानों में पढ़ाई का मौका देने की तैयारी करने वाला है। वहीं, विदेश में पढ़ रहे ऐसे छात्र जो भारत लौटना चाहते हैं उन्हें उनका प्रोग्राम पूरा करने में मदद  भी प्रदान की जाएगी।

जूनियर हाईस्कूलों में 5000 शिक्षकों के पदों पर होंगी भर्तियां

कमेटी तय करेगी दिशानिर्देश:

यूजीसी के चेयरमैन डीपी सिंह के नेतृत्व में कमेटी बनाकर उसे दिशानिर्देश तैयार करने को कहा गया है। ताकि भारत लौटने के इच्छुक छात्रों को मौका मिले। आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की अलग से सब कमेटी बनाई जानी है। ये कमेटियां यूजीसी और एआईसीटीई के चेयरमैन की सहायता करेंगी।

50 फीसदी सीट बढ़ेगी:

केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक साल 2024 तक केंद्र के सभी शीर्ष संस्थानों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी। मंत्रालय के मुताबिक पिछले साल साढ़े सात लाख छात्र शिक्षा अर्जित करने विदेश गए जिससे बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च हुई।

Tags: central governmentcorona virusCoronavirusGovernment of IndiaIndian Government Will Prevent Students Going Abroadlockdownpm modiSlogan Study In IndiaStay In Indiaएचआरडी मंत्रालयएजुकेशनकेंद्र सरकारपीएम मोदीभारत सरकारयुवाओं को देश में ही बेहतर शिक्षाविदेश में पढ़ाईशिक्षा
Previous Post

टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर निकली बंपर भर्ती

Next Post

यूजीसी: राज्य को परीक्षा रद्द करने का नहीं है कोई अधिकार

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post

यूजीसी: राज्य को परीक्षा रद्द करने का नहीं है कोई अधिकार

यह भी पढ़ें

Suicide

ऑफिस के टॉक्सिक वर्क कल्चर ने ले ली 25 वर्षीय इंजीनियर की जान

19/05/2025
cm yogi

प्रदेश के बुद्धिमान मतदाता चाचा-भतीजे को बुरी तरह नकार रहे है : सीएम योगी

16/02/2022
Boat

ग्रामीणों को लेकर जा रही नाव शारदा नदी में पलटी, पानी के तेज बहाव में बहे पिता-पुत्री

06/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version