• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौलाना तौकीर ने मुसलमानों से किया जेल भरो आंदोलन का आह्वान, कहा- जेल जाना मर्दों का काम

Writer D by Writer D
21/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Maulana Tauqir

Maulana Tauqir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) को लेकर जारी विवाद के बीच अब इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान (Maulana Tauqir) का बयान आया है। दिल्ली के इंडिया इस्लामिक सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि अगर ज्ञानवापी पर कुछ नहीं किया गया तो यहां भी बाबरी मस्जिद की तरह पाबंदी लगेगी।

मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqir) ने मुस्लिम संगठनों से जेल भरो आंदोलन चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर जिले में दो लाख मुसलमान जुटें और जेल भरे आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दें। आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqir) ने ये भी कहा कि ये जेल भरो आंदोलन पूरे देश में चलाया जाएगा। जेल जाना मर्दों का काम है।

ज्ञानवापी में कथित रूप से शिवलिंग मिलने के दावों को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग फव्वारा और शिवलिंग में फर्क नहीं कर पा रहे हैं। ये लोग हिंदू धर्म की बदनामी करा रहे हैं। मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने ज्ञानवापी विवाद को लेकर जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया तो साथ ही केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

टैंकर से टकराई नेपाली मजदूरों से भरी विंगर, 3 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि सरकार लाल किला और ताजमहल पर बुल्डोजर चलाए। हम इसमें सरकार का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन हमें पता है कि वो (सरकार) लाल किला और ताजमहल पर बुल्डोजर नहीं चलवाएंगे। तौकीर रजा ने कहा कि वे लाल किला और ताजमहल पर बुल्डोजर इसलिए नहीं चलवाएंगे, क्योंकि वो हमारे जज्बात पर बुल्डोजर चलाना चाहते हैं।

मौलाना तौकीर रजा ने इंडिया इस्लामिक सेंटर में आयोजित जिस कार्यक्रम में ये बातें कहीं, उस कार्यक्रम में कई मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया था। मुस्लिम पक्ष ने कथित शिवलिंग के फव्वारा होने का दावा किया था।

Tags: Bareilly newsgyanvapi masjidgyanvapi masjid rowup news
Previous Post

गौतम की हुईं ‘बेबी डॉल’ कनिका कपूर, सामने आई रॉयल शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Next Post

अब शाम ढलने से सुबह के उजाले तक निर्बाध बिजली देगा यूपीपीसीएल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Electricity Prices

अब शाम ढलने से सुबह के उजाले तक निर्बाध बिजली देगा यूपीपीसीएल

यह भी पढ़ें

Varuthini Ekadashi

कब है वरूथिनी एकादशी, जानें इस दिन क्या करें व क्या नहीं

16/04/2025
bengal election 2021

बंगाल चुनाव: BJP नेता की कार में तोडफोड, TMC वर्करों ने की पोलिंग एजेंट की पिटाई 

01/04/2021
Earthquake

उत्तराखंड में कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

06/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version