• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायावती का फिर यू-टर्न! आकाश आनंद पर बोलीं- अभी बड़ी जिम्मेदारी के लायक नहीं

Writer D by Writer D
03/09/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
mayawati-akash anand

mayawati-akash anand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को अभी राजनीतिक रूप से और परिपक्व होने की जरूरत है। इसी वजह से उन्हें पार्टी में फिलहाल कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

मायावती ने मान्यवर कांशीराम के सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि कांशीराम परिवार के सदस्यों को पार्टी के काम में शामिल करने के पक्ष में थे, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाने या संगठन में बड़े पद देने के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि वह भी इसी सिद्धांत का पालन कर रही हैं।

मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति रहेगी, लेकिन उन्हें बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखा जाएगा। उनका मानना है कि आकाश को अभी राजनीतिक परिस्थितियों को समझने और अधिक परिपक्व होने की जरूरत है, ताकि विरोधी दलों के साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों से पार्टी को संभावित चुनावी नुकसान से बचाया जा सके।

लखनऊ में पार्टी की ऑल इंडिया स्तर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मायावती ने संगठन को मजबूत करने और ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी का रुख स्पष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों से पिछली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करने और पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करने को कहा।

बैठक में मायावती ने कांशीराम के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाना बहुजन आंदोलन का मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए सत्ता हासिल करना जरूरी है।

इसके साथ ही उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। मायावती ने संघ की कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और महिला अधिकारों जैसे मुद्दों पर उसके दावों में कमी दिखाई देती है।

मायावती ने RSS से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के समानता और मानवतावादी मूल्यों पर आधारित संविधान का ईमानदारी से पालन करने और अपने लोगों से भी इसका पालन कराने की सलाह दी।

Tags: Akash Anandmayawati
Previous Post

TMC ऑफिस में तोड़फोड़ को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP पर आरोप, HC से कार्रवाई की मांग

Next Post

पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Special TET for teachers in UP soon.
Main Slider

स्पेशल TET को लेकर बड़ा अपडेट, यूपी के 62 हजार शिक्षकों के लिए रास्ता साफ

03/09/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, वीडियो जारी कर दिया ये संदेश

03/09/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

03/09/2026
Supreme Court
Main Slider

सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन की याचिका खारिज की

03/09/2026
Main Slider

फर्रुखाबाद पहुंचे CM योगी, बाढ़ पीड़ितों को सौंपे जमीन के पट्टे; वितरित की राहत सामग्री

03/09/2026
Next Post
CM Dhami

पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

डीजे पर डांस को लेकर घराती-बाराती भिड़े, एक की मौत

25/11/2021
Earthquake

7.0 तीव्रता के भूकंप से थर्राया ये देश, घबराकर सड़कों पर आए लोग

08/09/2021
शाहनवाज Shahnawaz Hussain

शाहनवाज हुसैन हुए कोरोना पॉजिटिव, बीजेपी के स्टार प्रचारकों में है शामिल

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version