Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

अंबेडकर जयंती पर मायावती की ख़ास अपील, बोली- गरीबों को मुफ्त वैक्सीन दें सरकार

बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायवती ने बुधवार को कहा कि सभी सरकारें गरीबों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का ऐलान करें।

बाबा साहेब को श्रद्धां​जलि अर्पित करते हुए मायावती ने कहा कि कि केंद्र सरकार ने बाबा साहेब की जयंती तक टीका उत्सव का विशेष अभियान चलाया हुआ है। यह अच्छी बात है। लेकिन यह उत्सव गरीब व जरूरतमंदों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने के रूप में मनाया जाना उचित रहता।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा ये मांग करती है कि इस अवसर पर केंद्र व राज्य सरकारें पूरे देश में जरूरतमंदों को मुफ्त वैक्सीन देने का ऐलान करें। यही बाबा साहेब की प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में हुआ विस्फोट, सात लोग घायल

मायावती ने मांग की है कि देश में कोरोना महामारी बढ़ने की वजह से एकबार फिर जो लोग पलायन कर अपने राज्यों में लौटने का मन बना रहे हैं या जा रहे हैं, वहां की सरकारें वहीं रोककर उनकी समुचित व्यवस्था करें। वरना ये लोग महामारी के दौरान कोरोना से संक्रमित होंगे।

मायावती ने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर बसपा चल रही है। उनके सपनों को साकार करते हुए हम उनके मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। कहा कि आज का दिन बेहद खास है।

जो बाइडेन ने नवरात्री, बैसाखी और अन्य त्योहारों की दी बधाई

आज के दिन ही बसपा की स्थापना हुई थी। उन्होंने दावा किया कि बसपा ही जातिवादी व संकीर्ण मानसिकता रखने वाली पार्टियों का मुकाबला करती है।

Related Articles

Back to top button