• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कूड़े के पहाड़ की सफाई के नाम पर एमसीडी ने 180 करोड़ का किया घोटाला : आप

Desk by Desk
03/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
AAP Party

AAP Party

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी ) पर बड़ा आरोप लगाया है। आप के नेताओं का कहना है कि दिल्ली में खड़े तीनों कूड़े के पहाड़ की सफाई के नाम पर 180 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है।

ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए ‘आप’ ने कहा कि एमसीडी ने कूड़े के पहाड़ों को हटाने के लिए 50 मशीनें 5 साल के लिए किराए पर ली। एक मशीन का 6 लाख रुपये महीना किराया है और 50 मशीनों का 5 साल का किराया 180 करोड़ रुपये है, जबकि एमसीडी 50 मशीनें 8.50 करोड़ रुपए में खरीद सकती थी।

लेकिन जो काम 8.5 करोड़ रुपए में हो सकता है, भाजपा भ्रष्टाचार करने के लिए उसी काम को 180 करोड़ में करा रही है। आम आदमी पार्टी के नेता व विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद गौतम गंभीर और तीनों मेयरों से हम जानना चाहते हैं कि यह 180 करोड़ रुपए कहां गए, पार्षदों की जेब में गए, यह पैसे किसने खाए।

वैक्सीनेशन के लिए चुनाव प्रक्रिया की तरह तैयारी, पढ़िए, सरकार का क्या है तैयारियां?

दुर्गेश पाठक ने कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट के संबंध में नगर निगम के ऑडिटर द्वारा एक ऑडिट रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में एक और भ्रष्टाचार का खुलासा किया गया है। दिल्ली में स्थित तीनों लैंडफिल साइट पर कूड़े के पहाड़ों की सफाई करने के लिए नगर निगम ने, सफाई करने वाली मशीन किराए पर ली हैं। इन मशीनों के लिए कंपनी के मालिकों के साथ भाजपा शासित नगर निगम ने 5 साल के लिए करार किया है। एक मशीन का 1 महीने का किराया 6 लाख रुपए तय हुआ है। इस हिसाब से 50 मशीनों का 5 साल का कुल किराया लगभग 180 करोड रुपए हुआ।

ऑडिट रिपोर्ट में दी गई एक मशीन की कीमत का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि बड़ा ही आश्चर्यजनक है कि जिस एक मशीन के लिए 1 महीने के लिए 6 लाख रुपए किराया दे रही है, बाजार में उस मशीन की कुल कीमत ही मात्र 17 लाख रुपए है।

उन्होंने कहा कि जब इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। तो मन में एक शक तो पैदा होता है कि कहीं न कहीं इन कंपनियों के साथ सेटिंग है। क्योंकि कोई भी सामान्य बुद्धि वाला व्यक्ति भी यदि यह जान जाए कि इस मशीन के लिए 1 महीने का किराया 6 लाख रुपए देना होगा और मशीन की बाजार में कीमत कुल 17 लाख रुपए है, तो वह 5 साल तक किराया देने के बजाय, उस मशीन को खरीद ही लेगा।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि मैं आदेश गुप्ता , गौतम गंभीर , जेपी नड्डा तथा भाजपा के मेयरों से यह पूछना चाहता हूं कि कूड़े की पहाड़ों की सफाई के नाम पर जो 180 करोड़ रुपए का घोटाला भारतीय जनता पार्टी ने किया है, यह पैसा किसकी जेब में गया?

Tags: 180 करोड़ रुपए का घोटालाMCD scam of 180 croresएमसीडी ने 180 करोड़ का किया घोटाला
Previous Post

वैक्सीन को मिली मंजूरी से कोविड मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगी मजबूती: मोदी

Next Post

पठानकोट में सैन्य क्षेत्र में मिली 100 मीटर लंबी सुरंग, पुलिस जांच में जुटी

Desk

Desk

Related Posts

BSP MLA Umashankar Singh
Main Slider

बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

05/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Mann Cabinet Meeting
Main Slider

पंजाब कैबिनेट का फैसला: अब निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे मनमानी फीस

05/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनीस्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री

05/08/2026
Next Post
pathankot

पठानकोट में सैन्य क्षेत्र में मिली 100 मीटर लंबी सुरंग, पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें

40 जायरीन घायल accident

डाले की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार

12/02/2021
New Transaction Rules

डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिये 30 सितंबर से लागू होंगे ट्रांजैक्शन के नए नियम

24/09/2020
कोरोना पाॅजिटिव

जाली नोट अपराधियों में एक के कोरोना पाॅजिटिव, पुलिस टीम में हड़कम्प

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version