• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

Writer D by Writer D
27/06/2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance

MDMK passes resolution to break away from DMK alliance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का प्रस्ताव पारित कर दिया। पार्टी महासचिव वाइको की अध्यक्षता में हुई महासभा की बैठक में गठबंधन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

इससे पहले शुक्रवार को एमडीएमके (MDMK) की उच्चस्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई थी। उसके बाद शनिवार को हुई महासभा में द्रमुक के साथ गठबंधन जारी रखने या उससे अलग होने के मुद्दे पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के विचार लिए गए। चर्चा के बाद पार्टी ने द्रमुक गठबंधन से अलग होने का औपचारिक प्रस्ताव पारित कर दिया।

महासभा में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि एमडीएमके वर्ष 2017 से द्रमुक के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा रही है। पार्टी का कहना है कि उसने सांप्रदायिक राजनीति का विरोध करने और द्रविड़ आंदोलन की वैचारिक प्रतिबद्धताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से इस गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया था।

प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि वर्ष 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन के भीतर ऐसे प्रयास किए गए, जिनसे एमडीएमके की स्वतंत्र राजनीतिक पहचान और पिछले 32 वर्षों के संघर्षपूर्ण राजनीतिक योगदान को कमजोर करने की कोशिश हुई। पार्टी का कहना है कि इन परिस्थितियों के बावजूद उसने गठबंधन धर्म निभाते हुए चुनाव लड़ा।

एमडीएमके (MDMK) ने यह भी दावा किया कि चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य की राजनीति में कुछ ऐसी गतिविधियां हुईं, जो जनता के जनादेश के अनुरूप नहीं थीं। प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि कुछ प्रभावशाली शक्तियों ने धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन की मूल वैचारिक भावना को कमजोर कर दिया, जिसके कारण गठबंधन में बने रहना पार्टी के लिए उचित नहीं रह गया।

महासभा ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों में पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी, इस संबंध में समय आने पर अलग से निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन से अलग होने का फैसला ही लागू रहेगा।

बैठक के दौरान पार्टी के दो विधायक कडैयनल्लूर से राजेंद्रन और सीरकाझी से सेंथिल सेल्वन अनुपस्थित रहे। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मीडिया में ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि दोनों विधायक अपने पद से इस्तीफा देने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि, इस संबंध में दोनों विधायकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि हालिया तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एमडीएमके ने द्रमुक गठबंधन के तहत ‘उदय सूरियन’ (उगते सूरज) चुनाव चिह्न पर चार सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से कडैयनल्लूर और सीरकाझी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब गठबंधन से अलग होने के फैसले के बाद राज्य की राजनीति में नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना तेज हो गई है।

Tags: chennai news
Previous Post

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Next Post

बिहार में कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
Recruitment for the post of Company Commander in Bihar

बिहार में कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

यह भी पढ़ें

chris gayle

सुपर ओवर में बैटिंग करने से पहले गुस्से में थे क्रिस गेल

19/10/2020

अमर्यादित बयान देने वाले महंत बजरंग मुनि को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

14/04/2022

नहीं थम रहा गोविंदा और कृष्णा का विवाद, अब कश्मीरा ने सुनीता को कहा ‘क्रूर सास’

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version