• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

Desk by Desk
20/10/2026
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी में होने वाले एयर शो को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने तैयारी पूरी कर ली है। 20 अक्टूबर 2026 को हुई प्रेस ब्रीफिंग में पुलिस ने बताया कि पूरे कार्यक्रम को 32 जोन, 50 सेक्टर और 80 सब सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए कुल 11,900 जवान तैनात रहेंगे।

इसमें 16 एसपी, 16 एडिशनल एसपी, 50 सीओ, 160 इंस्पेक्टर, 1600 दरोगा, 5000 सिपाही, पीएसी की 17 कंपनी, बाढ़ राहत पीएसी की 3 कंपनी, आरएएफ की 5 कंपनी, एनडीआरएफ की 3 टीम, एसडीआरएफ की 2 टीम, एटीएस की 3 टीम, 180 जल पुलिस और 1500 ट्रैफिक पुलिस के जवान शामिल हैं।

31 घाटों पर बनेगा थाना

पुलिस ने 31 घाटों को चिन्हित किया है। इसमें वाराणसी साइड के आदिकेशव घाट, राजघाट, प्रहलाद घाट, तेलियानाला घाट, त्रिलोचन घाट, सक्का घाट, गायघाट, हनुमान गढ़ी, ब्रह्मा घाट, पंचगंगा घाट, रामघाट, सिंधिया घाट, ललिता घाट, मीर घाट, दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, शिवाला घाट, चेतसिंह घाट, अस्सी घाट, रविदास घाट, सामने घाट शामिल हैं।

रामनगर और चंदौली साइड के बहादुरपुर घाट, सत्तीघाट, अघोरेश्वर भगवान राम घाट, त्रिदंडी आश्रम घाट, डोमरी घाट, हनुमान मंदिर डोमरी घाट, सतुआ बाबा आश्रम घाट, कटेसर घाट, कोटेपुर घाट और बलुआ घाट पर भी थाना बनाया गया है।

48 नगर क्षेत्रों में भी थाना

नगर क्षेत्र में 48 जगहों पर थाने बनाए गए हैं। इसमें पड़ाव, चौकाघाट, लकड़मंडी, अमर उजाला तिराहा, गोलगड्डा, भदऊचुंगी, लहुराबीर, मैदागिन, मच्छोदरी, बुलानाला, गोदौलिया, देवनाथपुरा, एसडी कॉलेज, सोनारपुरा, अस्सी, दुर्गाकुंड, साजन तिराहा, रथयात्रा, कमच्छा, आईपी विजया, पद्मश्री चौराहा, मालवीय, भिखारीपुर, महमूरगंज, आशापुर, तिलमापुर, सरायमोहना, संदहा, हरुआ, परमपुर, काशी कृषक, रखौना, गोलघर, चुंगी, बावन बीघा, मंडी, लहरतारा, मोहनसराय, मंडुवाडीह, सिंधुपुर, टेंगरा मोड़, लंका मैदान, रामनगर चौक, पीएसी तिराहा, कटेसर, पड़ाव-2, सूजाबाद और डाफी टोल रिंग रोड शामिल हैं।

3 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था

ब्लॉक बी में तथागत घाट, रामघाट और जयविनायक घाट पर 3 लाख वर्ग मीटर में 3 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां 100 घेराव बनाए गए हैं।

घाट तक जाने के लिए दो रास्ते तय किए गए हैं। पहला रास्ता आशापुर ओवरब्रिज से सेंट जॉन्स स्कूल, तिलमापुर, रसूलपुर, खालिसपुर चौराहा, सरायमोहना होते हुए घाट तक जाएगा। दूसरा रास्ता बलुआ रोड से कोटवा चौराहा, कमौली तातेपुर, कोटवा खाकी कुटी होते हुए घाट तक जाएगा। पार्किंग तिलमापुर चौराहा, आशापुर हवेलिया रोड और पहड़िया मंडी में होगी।

होल्डिंग एरिया बनाए गए

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। रामनगर में दुर्गा मंदिर और लंका मैदान, काशी जोन में संपूर्णानंद विश्वविद्यालय और बीएचयू कैंपस, वरुणा जोन में यूपी कॉलेज को होल्डिंग एरिया बनाया गया है।

ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया

नमो घाट और राजघाट से अस्पतालों तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। नमो घाट से गोलगड्डा, चौकाघाट, लहुराबीर होते हुए कबीर चौरा अस्पताल तक, चौकाघाट से पुलिस लाइन, दीनदयाल अस्पताल होते हुए इन्फिनिटी अस्पताल तक और चौकाघाट से कैंट, लहरतारा, भिखारीपुर, नरिया होते हुए बीएचयू तक ग्रीन कॉरिडोर रहेगा।

Tags: air showvaranasi news
Previous Post

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

Next Post

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Main Slider

Deepotsav 2026: इस बार दीपोत्सव पर सिनेमैटिक रामायण, महसूस भी कीजिए

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

राष्ट्रीय सर्वे में फिर शीर्ष पर CM योगी, 1000 में से मिले 897 अंक

02/11/2026
Main Slider

अयोध्या दीपोत्सव पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, ATS और ड्रोन टीम संभालेंगी मोर्चा

02/11/2026
Next Post

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

यह भी पढ़ें

After Nisha Rawal, now Karan also accuses her, said

निशा रावल के बाद अब करण ने भी लगाए उन पर आरोप, बोले

02/06/2021
CM Nayab Singh

हरियाणा देश के समक्ष विकास, उन्नति और उत्कृष्टता का बनेगा उदाहरण : नायब सिंह

26/01/2025
Truck Drivers

अब ट्रक ड्राइवरों को वीजा नहीं देगा अमेरिका, इस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला

22/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads