• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुल टूटने से हवा में लटकी मेट्रो, 13 को मौत, 70 से अधिक लोग घायल

Writer D by Writer D
04/05/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
bridge collapse

पुल टूटने से हवा में लटकी मेट्रो

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी मे एक बेहद ही भीषण दुर्घटना हो गई है। मेक्सिको सिटी मेट्रो का एक पुल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, इस दौरान उसके ऊपर से मेट्रो रेल गुजर रही थी। सोमवार देर रात हुए इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 70 के करीब लोग जख्मी हुए हैं। मेक्सिको के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और घायलों को मेट्रो से बाहर निकाला जा रहा है।

मेक्सिकन टेलीविजन और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि मेट्रो रेल के कोच बीच हवा में लटक रहे हैं। घटनास्थल के आस-पास साइरन बज रहे हैं और लोगों की भीड़ जमा है। मिलिनियो टीवी द्वारा प्रसारित फुटेज में देखा जा सकता है कि पुल के क्षतिग्रस्त होकर गिरने से नीचे खड़ी कारें भी इसकी चपेट में आ गई हैं।

Al momento confirman que al menos 10 personas perdieron la vida en accidente de la línea 12 del #metro, continúan buscando personas. pic.twitter.com/6JmKcWHzN9

— SUUMA Voluntarios 🚑 (@SUUMA_CDMX) May 4, 2021

एक अन्य वीडियो में आपातकालीन चिकित्सा कर्मचारियों और फायर फाइटर्स को घटनास्थल पर मलबे के नीचे से जीवित बचे लोगों की तलाश करते हुए दिखे।

पूर्व SDO ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

मेक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबाउम ने ट्विटर पर कहा कि वह घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर फायर फाइटर्स और बचावकर्मी लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पतालों में भेज दिया गया है।

हम इस घटना के बारे में अधिक जानकारी थोड़ी देर में सभी को देंगे। शिनबाउम ने कहा कि पुल के मलबे के नीचे एक कार दबी हुई है। बचावकर्मी जिंदा बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। बताया गया है कि ये घटना स्थानीय समय के मुताबिक रात 10.30 बजे मेट्रो लाइन 12 पर हुई।

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, नियम उल्लंघन का लगा आरोप

इस मेट्रो लाइन का निर्माण तब किया गया था, जब विदेश मंत्री मार्सेलो एबरार्ड मेक्सिको सिटी के मेयर थे। एबरार्ड ने ट्विटर पर कहा कि मेट्रो के साथ आज जो कुछ भी हुआ है, वो बेहद ही दुखद घटना है। इस घटना के पीड़ितों और उनके परिवार के लिए मैं एकजुटता प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि मदद के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा, उसे मुहैया कराया जाएगा।

Tags: bridge collapseinternational News
Previous Post

समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रख रही है भाजपा-राजग सरकारें : नड्डा

Next Post

CM योगी ने किया कैंसर अस्पताल में कोविड वार्ड का निरीक्षण, आज से शुरू होगी भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
CM Yogi inspects Covid ward

CM योगी ने किया कैंसर अस्पताल में कोविड वार्ड का निरीक्षण, आज से शुरू होगी भर्ती

यह भी पढ़ें

राहुल-सोनिया

सोनिया और राहुल गांधी की कोरोना जांच की मांग करने वाले सांसद निकले कोरोना पॉजिटिव

27/07/2020
double murder

अवैध संबंध के शक में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

31/12/2020
harish rawat

हरीश रावत ने किया किसानों का समर्थन, कहा- उनकी मांगे अविलंब पूरी होनी चाहिए

01/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version