• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा नेता और नगर पालिका चेयरमैन को लिया हिरासत में, बसपाइयों ने घेरा एसपी दफ्तर

Writer D by Writer D
09/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी के मंझनपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन व बसपा नेता महताब आलम को हिरासत में लिए जाने का मामला बुधवार को तूल पकड़ लिया। नाराज बसपा जिला इकाई ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर चेयरमैन को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने एसपी अभिनंदन को एक ज्ञापन सौंपा।

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के निवर्तमान चेयरमैन व बसपा नेता महताब आलम मंगलवार को अपने चचेरे भाई मांस कारोबारी लल्लू की गिरफ्तारी की सिफारिश करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। एसपी से मुलाकात के पहले ही मंझनपुर पुलिस ने उन्हें वोटिंग हाल से हिरासत में ले लिया है।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने ऑक्सीजन प्लान्ट का किया उद्घाटन

परिजनों का आरोप है कि मंझनपुर पुलिस ने कस्टडी में लेकर कहां रखा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी जा रही है। परिवार के किसी भी सदस्य से उनको मिलने नहीं दिया जा रहा। मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन व पिता नजीर अहमद ने बताया, मंझनपुर पुलिस एवं पुलिस अधिकारियों से पूंछने पर भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्हें यह तक नहीं जानकारी दी जा रही है कि किस जुर्म में निवर्तमान चेयरमैन को हिरासत में लिया गया है।

बसपा नेताओं ने घेरा एसपी दफ्तर

बसपा नेता महताब आलम को पुलिस कस्टडी में लिए जाने की खबर जैसे ही बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई को हुई। नेताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष संतोष गौतम के नेतृत्व में दर्जनों बसपा कार्यकर्ता एसपी दफ्तर के बाहर नारेबाजी करने लगे। नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर बसपा नेता महताब आलम की जल्द से जल्द रिहाई की मांग की। एसपी ने नेताओं को आश्वासन दिया कि बिना ठोस सबूत के पुलिस उन्हें जेल नहीं भेजेगी।

पारस हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील, लाइसेंस भी हुआ निरस्त

गो-तस्कर अजमेरी से तार तलाश रही पुलिस

कोखराज पुलिस की मुठभेड़ में मंगलवार को गोली लगने के बाद गिरफ्त में आये गोतस्कर अजमेरी से पुलिस अफसरों को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक गो तस्कर अजमेरी की निशानदेही पर कई मांस कारोबारियों को पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है। पूर्व नप चेयरमैन व पिता नजीर अहमद ने बताया, महताब आलम के चचेरे भाई लल्लू मांस का कारोबार करते है। पुलिस ने उन्हें दो दिन पहले हिरासत में ले लिया था, जिसकी पैरवी करने महताब आलम एसपी से मिलने उनके दफ्तर जाने को बताकर घर से निकले थे।

पुलिस अफसरों ने साध रखा है मौन

बसपा नेता महताब आलम को पुलिस कस्टडी में 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। पुलिस अधिकारी प्रकरण पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बसपा नेता का नाम सुनते ही फोन कट कर दिया जा रहा है।

Tags: kaushambhi newsup news
Previous Post

किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, खरीफ की फसलों पर बढाई MSP

Next Post

50-50 हजार के दो इनामी हत्यारोपियों को STF ने देहरादून से किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

युवाओं के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा: केशव मौर्य

23/07/2026
Groundwater Week-2026
उत्तर प्रदेश

भूजल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी: स्वतंत्र देव

23/07/2026
Alleged religious conversion racket busted in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कथित धर्मांतरण रैकेट का खुलासा, तमिलनाडु से आए लोगों पर FIR

23/07/2026
CM Yogi inaugurated the six-lane flyover.
उत्तर प्रदेश

सिक्सलेन फ्लाईओवर से बदलेगी गोरखपुर की रफ्तार, सीएम योगी बोले- करोड़ों लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन

23/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्रमिक कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

23/07/2026
Next Post
stf

50-50 हजार के दो इनामी हत्यारोपियों को STF ने देहरादून से किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

भाजपा‌ नेता के नाबालिग बेटे को दबंग पिता-पुत्र ने पीटा, मुकदमा दर्ज

17/03/2021

श्री काशी में डमरू वाले की सरकार, यहां सब कुछ महादेव की कृपा से होता है : मोदी

13/12/2021
mamata banerjee

TMC और प्रशांत किशोर में अनबन, ममता बनर्जी एक्शन मोड

11/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version