• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिग्नलिंग प्रणाली फेल होने से दो घंटे फंसी मेट्रो, ट्रैक पर थमी 16 ट्रेनें

Writer D by Writer D
22/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
lucknow metro

lucknow metro

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सुरक्षित व सुविधाजनक सफर कराने वाली लखनऊ मेट्रो ने गुरुवार को दो घंटे ट्रैक पर फंस गई। आटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम(एटीएस) में तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो संचालन का पूरा सिग्नल ही फेल हो गया।

इससे लखनऊ विश्वविद्यालय स्टेशन पर मेट्रो के पहिए थम गए। खामी को पकड़ने में मेट्रो प्रशासन को करीब दो घंटे लग गए तब तक पूरे रूट पर अप और डाउन की सभी 16 ट्रेन रोक दी गई। जहां-तहां ट्रैक पर पहुंंची ट्रेन को रोकने से यात्री मेट्रो में ही कैद रहे। सिग्नलिंग प्रणाली के इलेक्ट्रॉनिक स्विच में गड़बड़ी से संचालन प्रभावित हुआ। देर शाम करीब छह बजे समस्या दूर की जा सकी। इसके घंटे भर बाद ही संचालन सामान्य हो सका।

अमेजन को झटका, सेबी ने रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप के सौदे को दी मंजूरी

एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच दोनों ओर से प्रतिदिनि की तरह मेट्रो को संचालन हो रहा था। मगर दोपहर करीब साढे तीन बजे लविवि मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। पहले ट्रेन आपरेटर ही समस्या को दूर करने में लगे रहे। इस दौरान करीब 40 मिनट तक मेट्रो खड़ी रही। यात्री परेशान होने लगे। एलएमआरसी का कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे पा रहा था। बाद में मेट्रो आपरेशन से जुडे अधिकारियों तक बात पहुंची। आनन-फानन में आपरेशन व इंजीनियरिंग की टीम समस्या पता करने में लग गई।

नजदीकी स्टेशन तक ले जायी गयी मेट्रो

लविवि मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो आगे न बढ़ने पर दोनों ओर से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। हुसैनगंज में ट्रैक पर ही मेट्रो रूकने से लोग कैद होकर रह गए। ट्रेन कब तक चलेगी यह कोई नहीं बता रहा था। परेशान यात्री अपने परिवारजनों को फोन कर हाल बताने लगे। यात्रियों की ओर से दी गई सूचना के अनुसार ट्रैक पर खड़ी मेट्रो को नजदीकी स्टेशन तक ले जाया गया।

किसी की फ्लाइट छूटी तो किसी की ट्रेन

शहर में मेट्रो का संचालन शुरू होने से अब तक दर्जनों बार से ज्यादा संचालन रूक चुका है। कभी पतंग तो कभी सिग्नलिंग सिस्टम फेल होने से यात्रियों को भरोसा टूटा है। लविवि मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के आगे न बढ़ने पर कुछ देर तक तो यात्री इंतजार करते रहे। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर मेट्रो के अधिकारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया। एक यात्री की मुंबई जाने की फ्लाइट छूट गयी। लविवि स्टेशन पर दो घंटे तक फंसे रहने से समय से एयरपोर्ट नहीं पहुंच सके। लविवि की प्रोफेसर भी परेशान हुई।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के डायरेक्टर आपरेशन की ओर से बताया गया कि सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के कारण ट्रेन के संचालन को 27 मिनट के लिए रोक दिया गया था, जिसके कारण ट्रेनों को स्वचालित मोड के बजाय मैनुअल मोड में किये जाने से ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। जांच करने पर यह पाया गया कि सिग्नलिंग प्रणाली के इलेक्ट्रॉनिक स्विच में गड़बड़ी आ गयी थी। जिसे बाद में सुधार लिया गया था। इस दौरान निदेशक परिचालन सहित परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी केंद्रीयकृत आपरेशन नियंत्रित केंद्र में स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे थे।

Tags: #Lucknow metroLucknow News
Previous Post

तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी जोरदार टक्कर, ट्रॉली चालक की मौत

Next Post

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया है : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
Next Post
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Aadhar card

देश में पहला आधार कार्ड पाने वाली महिला ने मनाई काली दीपावली

05/11/2022
building a house

जनवरी-सितंबर में नए घरों की आपूर्ति 60 प्रतिशत घटी

03/10/2020
Coolie number 1 trailer

बेहद मजेदार है वरुण धवन और सारा अली खान की कॉमेडी

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version