• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन 21 फरवरी को थामेंगे भाजपा का झंडा

Desk by Desk
18/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ई श्रीधरन Metro Man

ई श्रीधरन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत में ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने जा रहे हैं । वह 21 फरवरी से केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन की अगुवाई में आयोजित होने वाली विजय यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

'Metro Man' E Sreedharan to join BJP. He will formally join the party during its Vijay Yatra that will be led by Kerala BJP chief K Surendran from 21st February.

(File photo) pic.twitter.com/aa39lj1LQS

— ANI (@ANI) February 18, 2021

48 घंटों में दूसरी बार भूकंप के झटकों से हिला लद्दाख, रिक्टर पर तीव्रता 3.7 रही

‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन को देश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में बदलाव का श्रेय दिया जाता है। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

श्रीधरन ऐसे समय पर पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं जब इस साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं। दक्षिण भारत में पार्टी का विस्तार करने के उद्देश्य से भाजपा यहां विजय यात्रा की शुरुआत कर रही है। यह रथ यात्रा 21 फरवरी को कासरगोड से शुरू होगी और मार्च के पहले हफ्ते के आसपास तिरुवनंतपुरम में खत्म होगी।

श्रीधरन 31 दिसंबर, 2011 को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मेट्रो रेल परियोजना के शुभारंभ के बाद भारतीय इंजीनियर को भारत के ‘मेट्रो मैन’ का सम्मान हासिल हुआ था। 88 साल के इंजीनियर ने डीएमआरसी की स्थापना के बाद से इससे जुड़े सभी मामलों को हल किया। उन्होंने बजट के अंदर और समय से पहले ही इस परियोजना को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रीधरन का जन्म 12 जून, 1932 को केरल के पलक्कड़ जिले में हुआ था। उन्होंने भारत की कुछ सबसे सफल रेलवे और मेट्रो परियोजनाओं को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें कोंकण रेलवे के सफल निर्माण का भी श्रेय दिया जाता है। यह आजादी के बाद भारत के पश्चिमी तट को जोड़ने वाली सबसे बड़ी रेल परियोजना है।

Tags: bjpe sreedharan metro mane sreedharan newsIndia News in Hindik surendrankerala bjp chiefLatest India News UpdatesMetro ManMetro Man E Sreedharanmetro man of indiaparty membershipई श्रीधरनभाजपामेट्रो मैनमेट्रो मैन ई श्रीधरन
Previous Post

48 घंटों में दूसरी बार भूकंप के झटकों से हिला लद्दाख, रिक्टर पर तीव्रता 3.7 रही

Next Post

पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन शोषण का मामला बंद

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post

पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन शोषण का मामला बंद

यह भी पढ़ें

terrorist

सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर सहित पांच आतंकियों को किया ढेर

30/01/2022
ISRO

ISRO इस दिन कर सकता है मानव रहित गगनयान मिशन का द्वितीय परीक्षण

18/04/2024
Triple Talaq

पांच बच्चों की मां को दिया तीन तलाक, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

19/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version