• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

60 साल की सेवा के बाद मिग-21 रिटायर, इस खास अंदाज में दी गई विदाई

Writer D by Writer D
26/09/2025
in Main Slider, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
MiG21

MiG21MiG21

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़:  भारतीय वायुसेना के सबसे पुराने और चर्चित लड़ाकू विमानों में से एक MiG-21 को आज औपचारिक विदाई दी जा रही है। चंडीगढ़ वायुसेना स्टेशन पर आयोजित इस विशेष समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

MiG-21 ने वर्ष 1963 से भारतीय वायुसेना में शामिल होकर कई दशकों तक देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई। आज इस विमान को पूरे सैन्य सम्मान और विशेष अंदाज में रिटायर किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना के अधिकारी मिग-21 की गौरवशाली सेवाओं और उसकी ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद कर रहे हैं।

MiG-21 ने 63 साल की सेवा में 1971 की जंग हो या फिर कोई और अवसर हर मौके पर यह विमान खड़ा उतरा है। हर जंग में दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। पर कहते हैं हर चीज की एक आयु होती है तो MiG-21 भी अब रिटायर हो रहा है। लेकिन उसकी सेवाओं ने देश को कई गर्व करने के मौके दिए। तो इस जोरदार और बेजोड़ लड़ाकू विमान को भी वैसी ही विदाई दी जा रही है। लगभग 6 दशक पहले, साल 1963 में मिग-21 को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। पहला MiG-21 स्क्वाड्रन 1963 में चंडीगढ़ में स्थापित किया गया था।

#WATCH | Chandigarh | The decommissioning ceremony of the Indian Air Force’s MIG-21 fighter aircraft fleet is underway. pic.twitter.com/YTUGpRaLKW

— ANI (@ANI) September 26, 2025

MiG-21 की विदाई के दौरान भारतीय वायुसेना की विशिष्ट स्काईडाइविंग टीम ‘आकाश गंगा’ द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया, जिन्‍होंने 8,000 फुट की ऊंचाई से ‘स्काईडाइव’ की। इसके बाद मिग-21 विमानों की शानदार फ्लाईपास्ट शुरू हुई। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने भी अपने अद्भुत करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद इस लड़ाकू विमान ने कई मोर्चों पर भारत की जीत में भूमिका निभाई। संख्या में सीमित होने के कारण भी मिग-21 विमानों ने 1965 के युद्ध में भूमिका निभाई।

1971 के युद्ध में इन फाइटर जेट्स का योगदान और भी महत्वपूर्ण रहा। इससे भारतीय वायुसेना को पश्चिमी क्षेत्र के महत्वपूर्ण बिंदुओं और क्षेत्रों पर हवाई श्रेष्ठता मिली।

मिग-21 को कारगिल युद्ध में भी तैनात किया गया था। यह अक्सर कमांडरों की पहली पसंद होता था। इसकी आसमान में गर्जना राष्ट्र के आत्मविश्वास के साथ गूंजती थी। इसे कई फिल्मों में भी दर्शाया गया है। इस विमान से जुड़ी अनगिनत कहानियां और किस्से हैं, जिन्हें मिग-21 हमेशा के लिए पीछे छोड़ रहा है।

Tags: MIG-21 fighter plainMiG-21 retire
Previous Post

तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’, चुनाव चिह्न का भी किया एलान

Next Post

अंपायर पर बॉलर का हमला, वाइड बॉल विवाद ने मैच को जंग का मैदान बनाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

अंपायर पर बॉलर का हमला, वाइड बॉल विवाद ने मैच को जंग का मैदान बनाया

यह भी पढ़ें

Nishad Party

ओम प्रकाश राजभर को झटका, सुभासपा राष्ट्रीय सचिव समेत कई नेता निषाद पार्टी में शामिल

04/03/2023
Truck-Trolley Collision

ट्रक-बस की टक्कर में दो की मौत, छह घायल

09/01/2023
Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा चौथा समन

13/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version