Main Sliderक्राइमजम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

आतंकियों का एक और हमला, अब प्रवासी मजदूरों को बनाया निशाना

बडगाम।  जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले (terrorists attacked) रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आम आदमी के खून से घाटी लाल हो रही है। आज कुलगाम में बैंक मैनेजर की हत्या करने के बाद अब आतंकियों ने(terrorists)  बडगाम में ईंट भट्ठे में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर हमला किया, जिसमें 2 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में गैर कश्मीरी या हिंदू नागरिकों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है। पिछले महीने ऐसी तीन घटनाएं हुईं, जिनसे वहां रह रहे अल्पसंख्यक चिंतिंत हो गए हैं। आज (2 जून) आतंकियों ने कुलगाम में एक बैंक मैनेजर पर फायरिंग की। इस हमले में बैंक मैनेजर विजय कुमार की मौत हो गई। वह हनुमानगढ़ राजस्थान के रहने वाले थे।

घाटी में एक और टारगेट किलिंग, आतंकियों ने हिंदू बैंक मैनेजर को गोलियों से भूना

विजय कुमार कुलगाम के मोहनपोरा में देहाती बैंक मे तैनात थे। आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विजय कुमार के पिता ने बताया कि वह ट्रांसफर के लिए बैंक पीओ की तैयारी कर रहे थे, ताकि उसमें पास होकर ब्रांच मैनेजर बन सकें, लेकिन भगवान की कुछ और ही मंजूर था।

Related Articles

Back to top button