• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घाटी में एक और टारगेट किलिंग, आतंकियों ने हिंदू बैंक मैनेजर को गोलियों से भूना

Writer D by Writer D
02/06/2022
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
terrorits

target killing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों (Terrorists) ने हिंदू नागरिक को निशाना बनाया है। गुरुवार को आतंकियों (Terrorists) ने कुलगाम में एक बैंक मैनेजर (Bank Manager) पर फायरिंग कर दी। इस हमले में बैंक मैनेजर विजय कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विजय कुमार राजस्थान के रहने वाले थे। इससे पहले आतंकियों (Terrorists) ने कुलगाम में ही हिंदू महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बताया जा रहा है कि विजय कुमार कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक मे तैनात थे। आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। वह राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले थे। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे आतंकी (Terrorists)

घाटी में आतंकी लगातार हिंदू नागरिक और सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में बडगाम में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट और कुलगाम में महिला टीचर की हत्या के विरोध में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी हुए। कश्मीरी पंडितों की मांग थी कि सभी प्रवासी सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर तैनात किया जाए।

कब-कब लोगों पर हुए हमले

31 मई 2022- कुलगाम के गोपालपोरा में आतंकियों ने हिंदू टीचर की गोली मारकर हत्या की।

25 मई 2022- कश्मीरी टीवी आर्टिस्ट अमीरा भट्ट की गोली मारकर हत्या।

24 मई 2022- आतंकियों ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में 7 साल की बच्ची जख्मी हुई।

17 मई 2022-  बारामूला में आतंकियों ने वाइन शॉप पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में रंजीत सिंह की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए थे।

शोपियां में वाहन में हुआ विस्फोट, तीन सैनिक घायल

12 मई 2022- कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की बडगाम में गोली मारकर हत्या। आतंकियों ने उनके ऑफिस में घुसकर फायरिंग की।

12 मई 2022- पुलवामा में पुलिसकर्मी रियाज अहमद ठाकोर की गोली मारकर हत्या।

9 मई 2022- शोपियां में आतंकियों की फायरिंग में एक नागरिक की मौत। एक जवान समेत दो घायल हुए थे।

यूपी पुलिस के सिपाही की गला रेतकर निर्मम हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजीत शव

2 मार्च 2022-  आतंकियों ने कुलगाम के संदू में पंचायत के सदस्य की गोली मारकर हत्या की।

Tags: Jammu-Kashmir newskashmiri panditkulgama newsNational newsTarget Killing
Previous Post

अनोखा विवाह: जीवन साथी बगैर दुल्हन लेगी सात फेरे

Next Post

अगर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं तो ईमानदार कौन होगा : केजरीवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
पंजाब

मातृ-पुत्री सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

अगर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं तो ईमानदार कौन होगा : केजरीवाल

यह भी पढ़ें

tarak mehta ka ooltah chashma

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू और बबिता का चल रहा अफेयर? फैंस हैरान!

09/09/2021
मस्सा

इन घरेलू उपायों के इस्तेमाल से रातों-रात गायब हो जाएंगे मस्से

24/12/2021
BL Santosh

मंत्रियों से फीडबैक ले कर दिल्ली रवाना हुए बीएल संतोष, आलाकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version