• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत समान है दूध

Writer D by Writer D
13/07/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज के मरीजों के लिए शर्करा स्तर को नियंत्रित रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए लोग अपनी डाइट पर पूरा ध्यान देते हैं और नियमित अंतराल पर ब्लड शुगर की जांच करते रहते हैं। साथ में वर्क आउट भी करते हैं। विषेशज्ञों की मानें तो डायबिटीज किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। इसके दो प्रकार हैं। टाइप 1 डायबिटीज की तुलना में टाइप 2  ज्यादा खतरनाक है।

इसके लिए मरीजों को लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए। जबकि ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच भी जरूरी है। अगर आप भी टाइप 2 डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो रोजाना नाश्ते में दूध जरूर पिएं। इससे डायबिटीज में आराम मिल सकता है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि दूध दिनभर रक्त में शर्करा स्तर को नियंत्रित अथवा कम करने में सक्षम है।

जर्नल ऑफ डेयरी साइंस में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, सुबह के नाश्ते में दूध पीने से ब्लड शुगर दिनभर कम अथवा नियंत्रित रहती है। शोधकर्ताओं ने यह भी पता लगाने का प्रयास किया कि सुबह के नाश्ते में उच्च प्रोटीन युक्त दूध पीने और नाश्ता करने से ब्लड शुगर कितनी देर तक नियंत्रित रहती है।

इस शोध से पता चला कि साबुत अनाज के साथ दूध पीने से पानी की तुलना में बल्ड शुगर स्तर कम होती है। वहीं, सामान्य डेयरी उत्पादों की तुलना में उच्च प्रोटीन युक्त दूध से ब्लड शुगर ज्यादा नियंत्रित रहती है। जबकि नाश्ते में उच्च प्रोटीन युक्त भोजन लेने से भी ब्लड शुगर कम होती है।

इस शोध में पुष्टि की गई है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए दूध दवा समान है। यह कार्बोहाइड्रेट्स की पाचन क्रिया को धीरे करने में सफल होता है, जिससे दिनभर ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह में नाश्ते के समय दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।

Tags: DiabetesDiabetes MedicinesLifestyle and RelationshipMilk Is Good For Diabetesडायबिटीज के लिए अमृत है दूधडायबिटीज से कैसे निजात पाएंदूध का कैसे सेवन करें
Previous Post

सेहत से लेकर खूबसूरती तक के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी

Next Post

13 जुलाई राशिफल: आज इन राशि वालों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
Horoscope

13 जुलाई राशिफल: आज इन राशि वालों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा

यह भी पढ़ें

Ganesh

घर में न रखें ऐसे गणेश जी की मूर्ति, वरना नहीं रहेगा सुख- समृद्धि का वास

20/09/2023
traffic rules

जनसहभागिता, जनजागरूकता के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन हो : सांसद

24/01/2021
post office

डाक विभाग में 5000 से ज्यादा भर्तियों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version