• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गांवों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से शहरों में मामूली सुधार

Desk by Desk
22/07/2020
in Categorized
0
बेरोजगारी दर

बेरोजगारी दर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के गांवों में खरीफ की बुवाई का सीजन खत्म होने से बेरोजगारी बढ़ने लगी है। वहीं, शहरों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से बेरोजगारी कम हुई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, 19 जुलाई को खत्म हफ्ते में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.94 फीसदी हो गई। इसके पिछले हफ्ते में बेरोजगारी दर 7.44 फीसदी थी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.1 फीसदी हो गई, जबकि इसके पिछले हफ्ते में यह 6.34 फीसदी थी। वहीं, शहरों में बेरोजगारी दर 9.92% से घटकर 9.78% पर आ गई।  ग्रामीण बेरोजगारी बढ़ने से ही कुल बेरोजगारी में बढ़त हुई है।

इसे कहते हैं वफ़ादारी : 80Km का सफर तय कर अपने पुराने घर पहुंचा डॉगी, मालिक भी हैरान

सीएमआईई के अनुसार, जून महीने में शहरों के मुकाबले गांवों में बेरोजगारी दर कम थी। इसकी वजह  मनरेगा और खरीफ की बुआई के कारण ग्रामीण इलाकों में लोगों को रोजगार मिलना था। इस दौरान शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 12.02 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर 10.52 फीसदी रही। इस साल खरीफ की बुआई में काफी तेजी देखने को मिली है। सीएमआईई के मुताबिक मई में मनरेगा के तहत मानव कार्यदिवसों की संख्या बढ़कर 56.5 करोड़ रही जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 53 फीसदी अधिक है। साथ ही यह 2019-20 के मासिक औसत से 2.55 गुना अधिक है।

गौरतलब है कि 25 मार्च को देशभर में लॉकडाउन लगने के बाद देश में अप्रैल महीने में 23.52 फीसदी की दर से रिकॉर्ड बेरोजगारी देखी गई। इसके बाद मई महीने में भी 23.48 फीसदी की बेरोजगारी देखी गई क्योंकि ज्यादातर आर्थिक गतिविधियां बंद थीं। मई के पहले हफ्ते तो बेरोजगारी दर 27.1 फीसदी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीने में करीब 12.2 करोड़ नौकरियां चली गई थीं।

यूनिक होने के साथ ही इंट्रेस्टिंग भी है फिल्म “हेलमेट” की कहानी- रोहन शंकर

अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ महीनों में ग्रामीण इलाकों और शहरी दोनों ही इलाकों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीण इलाकों में बुआई का सीजन खत्म होने के करीब आ पहुंचा है। कई राज्यों में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से लोग तबाह हैं और खेती-बाड़ी की गतिविधियां ठप पड़ गई हैं। इससे जो प्रवासी मजदूर खेती के काम में लग गए थे अब खाली हो गए हैं। वहीं, शहरी इलाकों में लॉकडाउन की वजह से काफी नुकसान हुआ है और धीरे-धीरे बाजारों के खुलने की वजह से तेज रिकवरी देखने को नहीं मिल रही है। इसके चलते आने वाले महीनों में श्रम बाजार में स्थिति चुनौतीपूर्ण होने वाली है।

Tags: Cmieunemployment in villagesunemployment rateunemployment rate of citiesगांवों में बरोजगारीबेरोजगारी दरशहरों की बेरोजगारी दरसीएमआईई
Previous Post

जब शख्स के शरीर में घुस गई 16 इंच लंबी मछली, डॉक्टर्स भी हैरान

Next Post

मध्य प्रदेश में 64 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव, जेलर को किया गया सस्पेंड

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
64 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश में 64 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव, जेलर को किया गया सस्पेंड

यह भी पढ़ें

masala peanuts

बारिश में चाय का जायका बढ़ाएगी चटपटी बेसन मसाला मूंगफली

19/07/2025
b-town

मनीष के डिजाइनर लहंगे जलवे बिखेरती स्टारकिड

07/03/2022
Swatantra Dev

योगी सरकार की दक्षता से विपक्ष के मंसूबे सफल नही हो सके : स्वतंत्र देव

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version