• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिर्जापुर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जेपी तिवारी लापता, आत्महत्या की आशंका

Desk by Desk
22/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर, स्वास्थ्य
0
मिर्जापुर के वरिष्ठ फिजिशियन लापता

मिर्जापुर के वरिष्ठ फिजिशियन लापता

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के मंलीय अस्पताल में तैनात डाक्टर जेपी तिवारी शनिवार सुबह रहस्यमय हालत में गायब हो गये हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि डॉ. तिवारी ने गंगा में कूद कर आत्महत्या तो नहीं कर ली है। पुलिस गोताखोरों व मल्लाहों की सहायता से तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बस्ती जिले में सीएमओ रहे डॉ. जेपी तिवारी अभी हाल ही में मिर्जापुर अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन के रूप में स्थान्तरित होकर आये थे। डॉ. तिवारी की पत्नी वाराणसी में कैंसर अस्पताल में डाक्टर हैं जबकि उनका पुत्र भी वाराणसी में ही डाक्टर हैं।

एसएससी ने एग्जीक्यूटिव के 5846 पदों पर भर्ती को लेकर जारी किया 2 अहम नोटिस

उन्होंने बताया कि डॉ. तिवारी शनिवार सुबह कार से वाराणसी से मिर्जापुर लौट रहे थे। लगभग दस बजे भटौली पुल पार कर देहात कोतवाली क्षेत्र में चालक से कार रूकवायी और शौच जाने की बात कर गंगा नदी की ओर चले गये। काफी देर इंतजार करने के बाद कार चालक पवन ने उनकी पत्नी को स्थित से अवगत कराया। पत्नी ने पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी।

श्री सिंह ने बताया कि सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ पी तिवारी और कई सहयोगी डाक्टर भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में गोताखोरों एवं मल्लाह उनकी तलाश कर रहे हैं। वहीं आसपास गांवों में तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया जा रहा है। पुलिस ने डाक्टर की फोटो जारी कर आम लोगों से सहायता मांगी है। चालक पवन की मानें तो डॉ. तिवारी कोरोना में ड्यूटी लगाये जाने से तनाव में थे। फिलहाल उनकी तलाश जारी है।

 

Tags: fearing suicideMirzapur Senior Physician JP Tiwari missingआत्महत्या की आशंकाफिजिशियन डॉ. जेपी तिवारी लापतामिर्जापुर के वरिष्ठ फिजिशियन जेपी तिवारी लापता
Previous Post

एसएससी ने एग्जीक्यूटिव के 5846 पदों पर भर्ती को लेकर जारी किया 2 अहम नोटिस

Next Post

जेएनयू में मेस और छात्रावास की फीस वसूलने के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Next Post

जेएनयू में मेस और छात्रावास की फीस वसूलने के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

arrested

जहरखुरानी गैंग के दो अभियुक्त गिरफ्तार

06/02/2022
amir khan

खान फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के बाद तुर्की की प्रथम महिला से मिले आमिर खान

17/08/2020
CM Yogi

दिव्यांगजन सरकार और समाज के प्रोत्साहन के हकदार : सीएम योगी

03/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version