• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिल्मी स्टाइल में कोर्ट में घुसे बदमाश, पुलिस कस्टडी से भगा ले गए गैंगस्टर

Writer D by Writer D
13/07/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
gangster
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। प्रदेश की ताजनगरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जनपद के दीवानी परिसर में बुधवार दोपहर पेशी पर आए गैंगस्टर (Gangster) विनय श्रोत्रिय को उसके दो-तीन साथियों ने पुलिस पर हमला कर छुड़ा लिया और फरार हो गए। घटना में एक हेड कांस्टेबल जख्मी हुआ है। सूचना मिलते ही आईजी नचिकेता झा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी तत्काल मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से और नाकाबंदी कर गैंगस्टर (Gangster) और उसकी मदद करने वाले साथियों की तलाश में जुट गई है। घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद के लाइनपार ग्राम रूपकपुर का रहने वाला विनय श्रोत्रिय पुत्र दिनेश शर्मा एक गैंगस्टर है। जिसके ऊपर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरहन पुलिस ने गैंगस्टर (Gangster) मुकदमे के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया था। 15 दिसंबर 2018 से जिला जेल से बंद था।

आज कोर्ट में पेशी पर गैंगस्टर को लाया गया था। तभी वहां पहले से मौजूद उसके दो-तीन साथियों ने अचानक हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह पर ईंट से हमला कर दिया और विनय को लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शहर के सभी चेक प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी गई है।

Vivo के बाद अब Oppo के ठिकानों पर रेड, लगे ये आरोप

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गैंगस्टर (Gangster) सिंडीकेट है। सभी टीम मौके पर है। नाकाबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी के माध्यम से और नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, चोरी समेत कई धाराओं में 30 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।

घटना को गैंगस्टर (Gangster) के साथियों ने पूरी तरह फिल्मी तरीके से अंजाम दिया है। जैसे ही पुलिस गैंगस्टर को दीवानी परिसर में पेशी के लिए लेकर पहुंची। पहले से घात लगाकर मौजूद गैंगस्टर के दो-तीन साथियों ने हमला बोल दिया। पुलिस कुछ समझ पाती, तब तक हमलावरों ने अपनी योजना को अंजाम दे दिया और गैंगस्टर को लेकर फरार हो गए। ऐसे में दीवानी परिसर में सन्नाटा पसर गया।

Tags: agra newscrime newshindi newstodays news in hindiup news
Previous Post

Vivo के बाद अब Oppo के ठिकानों पर रेड, लगे ये आरोप

Next Post

प्रिंसिपल बनने का है अरमान, तो यहां करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Principal

प्रिंसिपल बनने का है अरमान, तो यहां करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Siyaram

जनसंघ से दो बार विधायक रहे सियाराम का निधन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

15/05/2021
Horoscope

23 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ राशि वाले रहें सतर्क

23/04/2021

मनीष तिवारी की किताब में मनमोहन सरकार पर वार, 26/11 को लेकर उठाए सवाल

23/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version