• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधायक अब्बास अंसारी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

Writer D by Writer D
05/11/2022
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Abbas Ansari

Abbas Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ विधानसभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अब्बास की गिरफ्तारी ईडी ने 12 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद रात लगभग पौने बारह बजे की।

इससे पहले ईडी ने उन्हें पिता मुख्तार अंसारी के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस में बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार सुबह प्रयागराज ऑफिस में बुलाया था। जानकारी के मुताबिक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) से करीब 900 सवाल पूछे गए, जिसमें से उन्होंने कई सवालों का जवाब नहीं दिया। ईडी ने अब्बास अंसारी से दो राउंड में पूछताछ की थी। रात करीब 12 बजे उसे मेडिकल के लिए लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (कॉल्विन अस्पताल) ले जाया गया। इसके बाद उसे दोबारा ईडी दफ्तर लाकर नजरबंद कर दिया गया। फिलहाल ईडी की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया।

पिछले दिनों अब्बास को एक बार फिर ईडी ने समन जारी किया था। शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब अब्बास सिविल लाइंस स्थित ईडी दफ्तर में पहुंचा। यहां करीब आधे घंटे बाद ईडी की टीम ने उससे पूछताछ शुरू की। अब्बास से करीब नौ घंटे तक ईडी की अलग-अलग टीम ने पूछताछ की। रात करीब 9.30 बजे ईडी दफ्तर परिसर में पुलिस फोर्स का पहुंचना शुरू हो गया। कुछ देर बाद पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी आ गए और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

रात 12 बजे के करीब पहले ईडी की टीम दफ्तर से बाहर निकली। इसके बाद अब्बास भी बाहर आया, जो ईडी की हिरासत में था। उसे ईडी अफसर अपनी गाड़ी में बैठाकर दफ्तर से बाहर निकल गए। इस दौरान सिविल लाइंस व खुल्दाबाद थाने की फोर्स भी सुरक्षा में लगी रही। उसे कड़ी सुरक्षा में हिरासत में लेकर कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे दोबारा ईडी दफ्तर ले जाया गया और वहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके ड्राइवर रवि कुमार शर्मा निवासी करंडा गाजीपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे भी लंबी पूछताछ की गई थी।

लखनऊ, गाजीपुर और मऊ में दर्ज हैं 7 मुकदमे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ में दो, मऊ में चार और गाजीपुर में एक मामला दर्ज है। चुनाव प्रचार के दौरान मऊ पुलिस ने अब्बास के खिलाफ धारा 186 यानी सरकारी काम में बाधा डालना, धारा 189 यानी लोकसेवक को धमकी, धारा 153A यानी किसी वर्ग विशेष के खिलाफ बयान देना या अशांति का प्रयास और धारा 120B यानी आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज किया था।

>> मुकदमा अपराध संख्या 431/ 19 – 419,420,467,468, 471, 30 आर्म्स एक्ट, महानगर लखनऊ।

>> मुकदमा अपराध संख्या 236/ 20 -120 बी, 420, 467,468,471, लोकसंपत्ति निवारण अधिनियम हजरतगंज, लखनऊ।

>> मुकदमा अपराध संख्या 689/20 – 120 बी, 420, 323, 356, 467, 468,471,474,417 आईपीसी गाजीपुर।

>> मुकदमा अपराध संख्या 27/22 – 171 जी, 188 आईपीसी, 133 लोकप्रतिनिधि अधिनियम दक्षिणटोला, मऊ।

>> मुकदमा अपराध संख्या 95/22 – 188, 171 च आईपीसी शहर कोतवाली मऊ।

>> मुकदमा अपराध संख्या 97/ 22 – 506, 171 एफ, 153 ए, 186, 189, 120 बी आईपीसी शहर कोतवाली मऊ।

>> मुकदमा 106/ 22 – 171 एच, 188, 341, आईपीसी, शहर कोतवाली मऊ।

Tags: Abbas AnsariMoney LaunderingMukhtar AnsariPrayagraj News
Previous Post

Twitter में जारी है कर्मचारियों की ताबड़तोड़ छंटनी, हर दिन हो रहा है 4 मिलियन डॉलर का नुकसान

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार से निकले टायर से टकराकर बोलेरो पलटी, बच्ची समेत चार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
Bolero overturns

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार से निकले टायर से टकराकर बोलेरो पलटी, बच्ची समेत चार की मौत

यह भी पढ़ें

अयोध्या के मंदिर में जलेगा श्रीराम दीपक, मुस्लिम महिलाओं ने किया तैयार

29/10/2021
Plants

घर में लगाएं ये पौधे, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा

17/04/2025
नई Tata Punch में Nexon का इंजन, 360-डिग्री कैमरा, फेसलिफ्ट मॉडल में और क्या मिलेगा?

नई Tata Punch में 360-डिग्री कैमरा, जानें फेसलिफ्ट मॉडल में और क्या मिलेगा?

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version