• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुद की शादी के लिए नहीं पहुंचे विधायक जी, गर्लफ्रेंड ने दर्ज कराई FIR

Writer D by Writer D
19/06/2022
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
mla

MLA did not reach for his own marriage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जगतसिंहपुर। ओडिशा में बीजू जनता दल के विधायक बिजय शंकर दास (MLA  Bijay Shankar Das) खुद की शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए आना भूल गए। एक महीने पहले ही विधायक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर इसके लिए आवेदन भी किया था। अब प्रेमिका की शिकायत पर विधायक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को जगतसिंहपुर के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में तिरतोल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बिजय शंकर दास (MLA  Bijay Shankar Das)  की शादी का रजिस्ट्रेशन होना था।  प्रेमिका सोमालिका निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंच गई थीं, लेकिन न तो विधायक और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य वहां आया। करीब तीन घंटे इंतजार करने के बाद निराश सोमालिका को रजिस्ट्रार ऑफिस से जाना पड़ा।

युवती ने विधायक पर आरोप लगाया है कि वादा करने के बावजूद वह शुक्रवार को विवाह पंजीयक के कार्यालय में नहीं आए। इस संबंध में विधायक और उनके परिजनों  के खिलाफ शहर के सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

केवल चार साल की नौकरी से युवाओ का जीवन नही कट सकता: शिवपाल यादव

पीड़िता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि वह 3 साल से दास के साथ रिश्ते में थी। विधायक ने उसके साथ धोखाधड़ी और उत्पीड़न किया है।  यह भी आरोप लगाया कि तिरतोल विधायक बिजय शंकर ने अपना वादा नहीं निभाया और उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। साथ ही विधायक के रिश्तेदार और उनके परिवार पर भी युवती को धमकी देने का आरोप है।

सोमलिका ने कहा, ”हमने 17 मई को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। बिजय ने मुझसे वादा भी किया था, हम सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में इस दिन कोर्ट मैरिज करेंगे। लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया।”

मायावती की सरकार को नसीहत, अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना पर पुनर्विचार करे

बिजय शंकर ने फोन पर स्थानीय मीडिया से बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। BJD MLA दास ने कहा, ”नियमों के अनुसार आवेदन करने के 90 दिनों के भीतर शादी का रजिस्ट्रेशन पूरा करवाना होता है। इसके लिए अभी भी हमारे पास 60 दिन बाकी हैं। मुझे आज शादी के रजिस्ट्रेशन के संबंध में किसी से कोई सूचना नहीं मिली है।

Tags: latest newsmla bijay shankar dasNational newsodisha newsTodays News
Previous Post

केवल चार साल की नौकरी से युवाओ का जीवन नही कट सकता: शिवपाल यादव

Next Post

स्पाइस जेट विमान के इंजन में लगी आग, एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Supreme Court
Main Slider

फांसी रहेगी या बदलेगा तरीका? सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रुख

18/08/2026
Police team attacked while arriving to remove illegal dairy
Main Slider

लखनऊ में बवाल! दरोगा को लोहे की जंजीर से पीटा, 24 पर मुकदमा; 200 भैंसें हटाईं

18/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, अब मिलेगा 600 रुपये ड्यूटी भत्ता

18/08/2026
Vinod Tawde
Main Slider

यूपी BJP की नई टीम तैयार, तावड़े को बड़ी जिम्मेदारी

18/08/2026
Champat Rai and Anil Mishra cleared in Ram Mandir donation theft case.
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय को क्लीन चिट, अनिल मिश्रा भी बेदाग

18/08/2026
Next Post
Spice Jet

स्पाइस जेट विमान के इंजन में लगी आग, एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग

यह भी पढ़ें

KP Sharma Oli

पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में किया गया भर्ती

28/03/2026
holi

होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें कब होगा होलिका दहन

28/01/2026

सामाजिक जन जागरण में समाचार पत्र पत्रिकाओं का है विशेष योगदान

18/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version