• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिलौटीनाथ मंदिर में विधायक ने की हाथापाई, महंत ने बंद कर दिए कपाट

Writer D by Writer D
29/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Lilotinath Temple

Lilotinath Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। प्राचीन लिलौटीनाथ मंदिर (Lilotinath Temple) में वाहन पार्किंग को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा और मंदिर के महंतों के बीच टकराव हो गया। आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने पार्किंग स्टैंड चला रहे ठेकेदारों और मंदिर कमेटी के लोगों के साथ अभद्रता की। महंतों ने उन पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया। नाराज होकर महंत मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गए और मंदिर के कपाट बंद कर दिए। करीब पांच घंटे समझौते का दौर चला। इसके बाद कहीं मंदिर के कपाट खुले और भक्तों ने भगवान के दर्शन किए।

लिलौटी नाथ मंदिर (Lilotinath Temple) में गुरुवार को सदर विधायक योगेश वर्मा ने भंडारा करवाया।  सुबह विधायक अपने समर्थकों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे। मंदिर परिसर के बाहर वाहन पार्किंग स्टैंड है। जिसमें वाहन खड़ा करने पर शुल्क लगता है। बताया जाता है कि विधायक की गाड़ी आगे निकल गई और समर्थकों की गाड़ियों को स्टैंड के ठेकेदारों ने रोक लिया और उनसे पार्किंग स्टैंड में गाड़ी खड़ी करने को कहा। इस पर पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार और विधायक के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मारपीट होने लगी। इसकी जानकारी जब मंदिर के महंत रोहित गिरी को हुई तो वह भी मौके पर आ गए।

 

महंत और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। महंत ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट हुई है। विवाद के बाद विधायक मौके से चले गए। मंदिर के महंत रोहित गिरी धरने पर बैठ गए और मंदिर के कपाट बंद करवा दिया। सूचना पाकर सीओ धौरहरा संजय नाथ तिवारी और एसओ फूलबेहड़ अजय राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महंत को समझाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे तक पुलिस पुजारी को समझाती रही। तब कही जाकर मंदिर के कपाट खुले। महंत ने पुलिस को तहरीर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश हैं कि कोई भी अवैध स्टैंड नहीं चलेंगे। लेकिन फिर भी जिले में सभी अवैध स्टैंड संचालित हो रहे हैं। लिलौटी नाथ मंदिर में भी विधायक और महंत के बीच हुए विवाद का कारण अवैध स्टैंड ही बताया जा रहा है। मंदिर में दूरदराज से खासी संख्या में भक्त आते हैं।

वाहन खड़े करने के नाम पर उनसे वसूली होती है। हैरत की बात तो यह है कि यह अवैध स्टैंड पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था क्योंकि मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल भी होता है। धौरहरा सीओ संजय नाथ तिवारी का कहना है, मंदिर के महंत से पुलिस की वार्ता हुई है। काफी समझाने के बाद महंत ने मंदिर के कपाट खोल दिए हैं। महंत ने पुलिस को तहरीर दी है। उसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।

Tags: lakhimpur newsLilotinath Templeup news
Previous Post

छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी जीजा गिरफ्तार

Next Post

किशोरी की आत्महत्या मामले में युवक को 07 साल की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

26/04/2026
Next Post
Imprisonment

किशोरी की आत्महत्या मामले में युवक को 07 साल की सजा

यह भी पढ़ें

7 अक्तूबर राशिफल: राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

07/10/2020
cm yogi

ट्विटर पर 23 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा योगी के उत्सव प्रदेश का संदेश, नंबर एक पर ट्रेंड हुआ हैशटैग

29/03/2023
odisha board

पहले जैसा ही होगा जेईई मेन्स के इस साल का पाठ्यक्रम, कोई बदलाव नहीं

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version