• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधायक विजय मिश्रा की बेटी बोली- कहीं विकास दुबे की तरह हो न जाए एनकाउंटर

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, भदोही
0
कहीं विकास दुबे की तरह हो न जाए एनकाउंटर

कहीं विकास दुबे की तरह हो न जाए एनकाउंटर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भदोही के चर्चित विधायक विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद उनकी बेटी रीमा मिश्रा ने पुलिस पर बड़ी सवाल खड़ा किया हैं। रीमा ने कहा कि पुलिस मेरे पिता को सही सलामत कोर्ट तक लाए। उन्होंने कहा कि विकास दुबे की तरह फेक एनकाउंटर नहीं होना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि मेरे पिता के साथ कुछ भी हो सकता है। कहा कि इस बार गाड़ी नहीं पलटनी चाहिए।

भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा को शुक्रवार को एमपी में गिरफ्तार करने के कुछ देर बाद ही रीमा मिश्रा सामने आईं हैं। रीमा ने बताया कि अपनी मां के लिए अग्रिम जमानत की याचिका कोर्ट में लगाई थी। इसी दौरान किसी ने बताया कि मेरे पिता को एमपी में गिरफ्तार कर लिया गया है।

रीमा ने कहा कि इस समय पुलिस से बहस की स्थित में नहीं हूं। केवल उनसे पूछना चाहती हूं कि वहां मेरे पिताजी किसकी कस्टडी में हैं। क्या यूपी पुलिस की कस्टडी में हैं। कैसे दोनों पुलिस ने कोआर्डिनेट किया है। रीमा ने कहा कि पुलिस से केवल यह कहना चाहती हूं कि मेरे पिताजी को सही सलामत कोर्ट तक लाया जाए।\

पार्थ समथान इस वजह से छोड़ रहे हैं शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’

रीमा ने अपील की कि पुलिस अधीक्षक पूरी प्रक्रिया को अपने अंडर में लें। विकास दुबे जैसा फेक एनकाउंटर मत कीजिये। रीमा ने कहा कि मेरी यूपी सरकार से भी एक ही अपील है। अगर कोई अपराध करता है तो उसके लिए अदालत है। कृपया फेक एनकाउंटर मत कीजिये। इस बार कोई गाड़ी नहीं पलटनी चाहिए।

इससे पहले शुक्रवार की सुबह एमपी के आगर मालवा जिले में विधायक को गिरफ्तार करने की जानकारी एसपी ने मीडिया को दी थी। एसपी के अनुसार भदोही से पुलिस टीम विधायक को अपनी कस्टडी में लेने के लिए रवाना हो गई है। दो दिन पहले ही विधायक ने अपने एनकाउंटर की आशंका जताई थी। गुरुवार की रात से अचानक उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्रा भी लापता हो गई हैं।

भदोही विधायक विजय मिश्रा एमपी से गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

विधायक विजय मिश्रा पर पिछले दिनों गुंडा एक्ट लगा था। इसके बाद विधायक, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्रा पर पड़ोसी कृष्णमोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। तीनों पर मारपीट करने और मकान पर कब्जे का आरोप लगाया था। 8 अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद से जांच और तीनों की तलाश हो रही थी।

Tags: Bahubali MLA Vijay Mishra arresteddaughter bid - like Vikas Dubeyhindi newsnews in hindiRamlali MishraReemaReema Mishrathe vehicle should not overturn;Vijay MishraVishnu Mishraकहीं विकास दुबे की तरह हो न जाए एनकाउंटरकहीं हो ना जाए एनकाउंटरबाहुबली विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तारबेटी बोली- विकास दुबे की तरह गाड़ी नहीं पलटनी चाहिएरामलली मिश्रारीमारीमा मिश्राविजय मिश्राविष्णु मिश्रा
Previous Post

पार्थ समथान इस वजह से छोड़ रहे हैं शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’

Next Post

सुशांत राजपूत में अब संजय राउत को दिखने लगा बेटा, बोले- परिवार को मिले न्याय

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
सुशांत राजपूत में अब संजय राउत को दिखा बेटा

सुशांत राजपूत में अब संजय राउत को दिखने लगा बेटा, बोले- परिवार को मिले न्याय

यह भी पढ़ें

Chandigarh-Dibrugarh Express Accident

गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, एक यात्री की मौत

18/07/2024
Katarniaghat

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
GAIL

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कई पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

28/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version