• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, एक यात्री की मौत

Writer D by Writer D
18/07/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
Chandigarh-Dibrugarh Express Accident

Chandigarh-Dibrugarh Express Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना हुई है। यहां पर चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस (Dibrugarh Express)  ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए हैं। इस घटना के बाद वहां पर चीख पुकार मच गई।

घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर की है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। हादसे के बाद रूट पर आने वाली ट्रेनें बाधित हो गई है। गोंडा कमिश्नर शशिभूषण सुशील के मुताबिक, हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं दो यात्री घायल हैं।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे हैं। रेलवे अधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। मेडिकल टीम को भी बुलाया गया है।

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Dibrugarh Express) के AC कोच पलटे

घटनास्थल के फोटो-वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि जो कोच पलटे हैं, वह एसी कोच हैं। ऐसे में अगर इनके अंदर यात्री फंसे हैं तो मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। फिलहाल स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। एसी कोच की कांच की खिड़कियों को तोड़कर लोगों को बाहर भी निकाला जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

वहीं हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

वाणिज्यिक नियंत्रण- 9957555984, फुरकेटिंग (एफकेजी)- 9957555966, मरियानी (एमएक्सएन)- 6001882410- सिमलगुरी (एसएलजीआर)- 8789543798, तिनसुकिया (एनटीएसके)- 9957555959, डिब्रूगढ़ (डीबीआरजी)- 9957555960।

Tags: Dibrugarh Expressgonda newsTrain accidentup news
Previous Post

एके शर्मा 19 जुलाई को करेंगे जनसुनवाई, समस्याओं के निस्तारण के लिए यहां दर्ज कराएं अपनी शिकायतें

Next Post

अस्पताल में एडमिट जाह्नवी कपूर, सामने आई ये बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
Jhanvi Kapoor

अस्पताल में एडमिट जाह्नवी कपूर, सामने आई ये बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

upsc civil services exam

सिविल सर्विसेज और बीएड की परीक्षा में मास्क पहनकर छात्र देंगे एक्जाम

19/09/2020
Glowing Skin

बस फॉलो करें ये टिप्स, शीशे की तरह चमक जाएगा चेहरा

06/03/2026
Fengshui

नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करें ये आसान उपाय

06/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version