Main Sliderउत्तर प्रदेशमऊ

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बांगरमऊ विधायक की कार, बाल-बाल बचे श्रीकांत कटियार

मऊ। जिले में उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक श्रीकांत कटियार (MLA Shrikant Katiyar) की गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर पलट गई। इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए। हालांकि उनको मामूली चोट जरूर आई है। सामने आई तस्वीर काफी डरा देने वाली है। विधायक जी की कार बिल्कुल उल्टी हो गई।

दरअसल वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 260 (Purvanchal Expressway) से होकर कहीं जा रहे थे, इसी दरान वह हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार पलट गई। गनीमत ये रही कि इस घटना में विधायक श्रीकांत कटियार को ज्यादा चोट नहीं आई। वह मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।

Image

श्रीकांत कटियार बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मुन्ना अलवी को 15793 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।

रफ्तार का कहर! ऑटो से टकराया तेज रफ्तार हाइवा, सात लोगों की मौके पर मौत

आज वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) से होकर गुजर रहे थे, इसी दौरान उनकी कार बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना में बीजेपी विधायक बाल-बाल बच गए। उनको मामूली चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

Related Articles

Back to top button