• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार

Writer D by Writer D
11/02/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
MLAs immersed in the devotion of Ramlalla

MLAs immersed in the devotion of Ramlalla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) के आग्रह पर रविवार को समाजवादी पार्टी को छोडकर सभी दलों के विधायक और योगी सरकार के विधायक, मंत्री प्रभु श्रीराम लला (Ramlalla) के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। इस अवसर पर परिवहन निगम की लग्जरी बसों में सवार सभी विधायकों ने इस पुण्य कार्य के लिए सीएम योगी का आभार जताया। सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्षी दलों के विधायक भी पूरी तरह राम धुन में मगन दिखाई दिए।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या दर्शन (Ayodhya Darshan) करने पहुंचे विधायकों में बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ साथ आरएलडी, बसपा और कांग्रेस के भी विधायक शामिल हुए। जिन बसों से विधायकों को अयोध्या ले जाया गया, उन बसों के अंदर रामधुन भी बजाई गई। तमाम तरह के फूल लगाए गए हैं। खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा मंत्रियों और विधायकों को मेमोरी के लिए एक बैग दिया जा रहा है, जिसमें एक डायरी, एक कैलेंडर और पेन इत्यादि रखा हुआ है।

ऐतिहासिक और कभी न भूलने वाला क्षण

इस अवसर पर बीजेपी और घटक दलों के विधायकों ने कहा कि यह 500 वर्षों बाद बड़ा पुनीत कार्य हुआ है। हम सबने सपना देखा था की एक दिन प्रभु श्रीराम का मंदिर बनेगा और आज न सिर्फ मंदिर बन गया है, बल्कि दर्शन का अवसर भी मिल रहा है। आज उत्तर प्रदेश कि सरकार बड़े सरकार के दरबार में हाजिरी लगाने जा रही है। इसके लिए हम सभी सीएम योगी के प्रति आभार जताते हैं, क्योंकि ये उन्हीं का विजन था कि पूरी सरकार और सभी दलों के विधायकों को एक साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे। यह ऐतिहासिक और कभी न भूलने वाला क्षण है।

भाजपा और घटक दलों के साथ ही बसपा, आरएलडी और कांग्रेस के विधायक रहे मौजूद

पीएम मोदी और सीएम योगी को इतिहास हमेशा याद रखेगा। एक विधायक ने बताया कि दर्शनों का इतना उत्साह था की रात भर नींद भी नहीं आई। इस दौरान ज्यादातर विधायकों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके विधायकों के प्रभु राम के दर्शनों के लिए नहीं आने पर आलोचना भी की।

व्यवस्था से गदगद हुए विधायक

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अवध से हमारा पुराना रिश्ता है। बचपन से यहां आती रही हूं। आज दर्शन का बहुत ही पुण्य अवसर है। वहीं बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताते हैं कि उन्होंने यह अवसर उपलब्ध कराया है। जो व्यवस्था की गई है वो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि सपा के लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। हमारी पार्टी सेक्युलर है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

जय श्री राम के नारों के साथ अयोध्या रवाना हुईं यूपी की सरकार

वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष और सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। जैसे विधानसभा में सभी दल एक साथ बैठते हैं उसी तरह आज पूरी विधानसभा प्रभु राम (Ramlalla) के दर्शन करने जा रही है। प्रभु राम के साथ निषादराज का बहुत भावुक संबंध था और ये मेरा सौभाग्य है की इतने वर्षों बाद प्रभु के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

Tags: ayodhya newscm yogiramlalla darshanSatish MahanaUP governmentup news
Previous Post

महिला पत्रकार सहित इन नेताओं को राज्यसभा भेजेंगी TMC, उम्मीदवारों के नाम का एलान

Next Post

एके शर्मा के प्रयासों से मऊ को मिली एक और बड़ी सौगात, इंदारा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा के प्रयासों से मऊ को मिली एक और बड़ी सौगात, इंदारा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

यह भी पढ़ें

Abdullah Azam

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, इस मामले में हुई 7 साल की सजा

05/12/2025
ममता बनर्जी

झूठे चुनावी वादे करने के माहिर खिलाड़ी हैं पीएम मोदी : ममता बनर्जी

24/03/2021
Road Accident

बाइकों की जोरदार भिड़ंत में तीन वर्षीय मासूम घायल, दो महिलाओं की मौत

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version