• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झूठे चुनावी वादे करने के माहिर खिलाड़ी हैं पीएम मोदी : ममता बनर्जी

Desk by Desk
24/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विष्णुपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल बड़ी बातें करते हैं। सभी के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये जमा करवाने जैसे झूठे वादे करते हैं, जबकि एलपीजी के दाम आसमान छू रहे हैं।

सुश्री बनर्जी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री की कुर्सी का आदर करती हूं, लेकिन दुख के साथ कहना पड़ता है कि नरेंद्र मोदी सबसे बड़े झूठे व्यक्ति हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह  केवल झूठ बोलते हैं। कौन गुंडे हैं? आज भारतीय जनता पार्टी के अत्याचार के कारण उत्तर प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी नौकरी छोड़ रहे हैं।

राज्य सभा ने वित्त विधेयक लोक सभा को लौटाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बाहर से गुंडों-बदमाशों को बुला रहे हैं। वे हमारी संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं। टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि पान मसाला चबाने वाले तिलकधारी लोगों को चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से यहां भेजा जाना हमारे लिए गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि हमने बंगाल में रहने वाले अन्य राज्यों के लोगों पर कभी बाहरी लोगों के रूप में लेबल नहीं लगाया।

सुश्री बनर्जी ने कहा कि ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ का अभियान चलाने वाली भाजपा सरकार एक भी रुपया खर्च नहीं कर सकती, फिर भी हमारी सरकार लड़कियों को 1000-2500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करती है।

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष की कथित तौर पर सार्वजनिक बैठक में यह पूछने के लिए आलोचना की कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी साड़ी क्यों पहनती हैं? उन्हें अपने घायल पैर को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने के लिए ‘बरमूडा’ शॉर्ट्स पहनने चाहिए थे।

Tags: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रापश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्षबरमूडाभाजपा सरकार
Previous Post

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हरिद्वार कुंभ में आने के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

Next Post

कांग्रेस-एआईयूडीएफ ‘महाजोत’ से सावधान रहे असम की जनता : पीएम मोदी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

कांग्रेस-एआईयूडीएफ ‘महाजोत’ से सावधान रहे असम की जनता : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

महिला कैदी को जेल में कराया निर्वस्त्र डांस, पुलिसकर्मी सस्पेंड

13/11/2021
Operation Eleven

बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट

02/02/2025

जगन के नये मंत्रिमंडल में चार महिलाओं सहित 25 मंत्रियों ने ली शपथ

11/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version