• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य सभा ने वित्त विधेयक लोक सभा को लौटाया

Desk by Desk
24/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राज्य सभा ने वित्त विधेयक लोक सभा को लौटाया

राज्य सभा ने वित्त विधेयक लोक सभा को लौटाया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के शोर-शराबे के बीच राज्य सभा ने बुधवार को ‘वित्त विधेयक 2021’ ध्वनिमत से लोक सभा को लौटा दिया।

सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। समाज के शोषित, पीड़ित, वंचित और गरीब व्यक्ति को सीधे मदद दी जा रही है। सरकार के आर्थिक सुधारों से बैंकों की गैर निष्पादित संपत्ति में कमी आयी है।

महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना पर स्थिति गंभीर, देश के इन जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण

उन्होेंने कहा कि वित्त विधेयक में करों को तार्किक तथा सरल बनाने का प्रयास किया गया है तथा आयकर की दरों में बदलाव नहीं किया गया है। अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए कारोबार की सुगमता पर बल दिया गया है और इसके अनुपालन के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किये गये हैं। इस क्रम में उत्पादन शुल्क में भी बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि विधेयक में कर छूट तथा सरकारी बैंकों के वित्त पोषण जैसे कुछ अन्य अहम प्रस्ताव भी किये गये हैं और उन्हें इसका हिस्सा बनाया गया है।

पेट्रोल-डीजल को अगले 8 से 10 सालों तक जीएसटी में लाना संभव नहीं: सुशील मोदी

वित्त मंत्री ने जीएसटी को लेकर सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जीएसटी वित्त मंत्रालय का मामला नहीं है। जीएसटी में कोई भी फैसला जीएसटी परिषद करती है। वही इससे संबंधित बदलाव कर सकती है। परिषद में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। उन्हें ही बदलाव का अधिकार है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए राज्य सरकारों को काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव लेकर आना चाहिए। जीएसटी में लगातार परिवर्तन हुए हैं। यह विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है।

Tags: जीएसटीतृणमूल कांग्रेसपेट्रोल-डीजलवित्त मंत्रालयवित्त मंत्री निर्मला सीतारमणवित्त विधेयक 2021
Previous Post

केरल को भ्रष्टाचार मुक्त और प्रगतिशील सरकार की जरूरत : अमित शाह

Next Post

उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत सहित परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
हरीश रावत Harish Rawat

उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत सहित परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़ें

Shravan Rathore

टूट गई नदीम-श्रावण की जोड़ी, म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन

23/04/2021

योगी सरकार का जनसंख्या नियंत्रण फार्मूले का बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने किया स्वागत

13/07/2021

BCB ने मुशफिकुर के साथ सुलझाया मामला, ये था विवाद

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version