• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैप्टन के खिलाफ विधायकों ने खोला मोर्चा, सीएम पद से हटाने की उठी मांग

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
captain amrinder singh

captain amrinder singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ एक बार फिर से बगावत खुलकर सामने आ गई है। कैप्टन के खिलाफ 30 विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है, जिनमें कुछ कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। ये सभी लोग कैप्टन अमरिंदर को सीएम पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

इस मसले पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजेंदर बाजवा के घर पर सभी असंतुष्ट विधायकों और मंत्रियों की बैठक हुई है। बैठक के बाद तृप्त बाजवा ने बताया कि सीएम साहब (कैप्टन अमरिंदर) कांग्रेस को बांटना चाहते हैं, इसलिए मैं और हम सभी चाहते हैं कि सीएम को बदलना चाहिए, नहीं तो कांग्रेस नहीं बचेगी। बाजवा ने बताया अपनी आवाज उठाने के लिए हम लोग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने जा रहे हैं। आज ही दिल्ली के लिए निकल रहे हैं।

तृप्त बाजवा के अलावा इस बैठक में मंत्री सखविंदर रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे और इन्होंने भी कैप्टन पर सवाल उठाए हैं। इन लोगों ने कहा है कि कैप्टन की लीडरशिप पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

यूपी में 13 IPS और 14 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि बहुत चुनावी वादे अभी तक अधूरे हैं। शराब, रेत और केबल माफिया अब भी मौजूद हैं। हम इन मसलों पर मुलाकात के लिए पार्टी हाईकमान से मीटिंग का वक्त मांग रहे हैं।

इस बैठक में वो तमाम विधायक थे, जो पिछली बार नवजोत सिंह सिद्दू के साथ थे और कैप्टन के खिलाफ नजर आए थे।  हालांकि, इस बैठक में सिद्धू नहीं थे। लेकिन जिन विधायकों ने सिद्धू को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की लड़ाई में उनका साथ दिया था, वही विधायक अब कैप्टन अमरिंदर को मुख्यमंत्री के पद से हटाने का नारा बुलंद कर रहे हैं। कांग्रेस के अंदर ये सब ऐसे मौके पर हो रहा है जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुत कम वक्त है।

Tags: Captain Amrinder SinghNational newsPunjab congressPunjab News
Previous Post

यूपी में 13 IPS और 14 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश

Writer D

Writer D

Related Posts

curd capsicum vegetable
Main Slider

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Fridge
फैशन/शैली

फ्रिज में इन चीजों को भूल कर भी न रखें, हो सकता है हानिकारक

25/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
Next Post
loot

पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Board

Bihar Board इंटर का रिजल्ट घोषित, बेटियों ने मारी बाजी

21/03/2023
garden

कम जगह में बनाएं अपना सुंदर बगीचा

12/08/2023
Janmashtami

कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

25/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version