• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MLC Election: PM के संसदीय क्षेत्र में BJP की करारी हार, बाहुबली की पत्नी बनी MLC

Writer D by Writer D
12/04/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (MLC Election) क्षेत्र की 27 सीटों पर मंगलवार को मतगणना हो रही हैं। सूबे की 27 सीटों पर 95 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से ज्यादातर सीटों पर सपा और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है। कुछ सीटों पर बाहुबली नेताओं की साख दांव पर है।

सभी की निगाहें कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) और माफिया बृजेश सिंह पर भी हैं। माफिया व एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह निर्दलीय वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। अन्नपूर्णा सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी सुदामा पटेल को करारी मात दी है।

वाराणसी-चंदौली-भदोही क्षेत्र की एमएलसी सीट पर माफिया बृजेश सिंह की पत्नी व निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने जीत दर्ज की। पहले चरण के वोटों की गिनती में अन्नपूर्णा सिंह ने 2058 वोट हासिल की है। बीजेपी प्रत्याशी डा सुदामा पटेल को महज 103 वोट मिले हैं जबकि सपा प्रत्याशी अभय यादव को 171 वोट मिले हैं।

MLC Election: डॉ कफील खान हारे, आजमगढ़ में बीजेपी को मिली मात

पिछले दो दशक से वाराणसी एमएलसी सीट पर बृजेश सिंह के परिवार का कब्जा है। पिछली बार 2016 के एमएलसी चुनाव में निर्दलीय बृजेश सिंह खुद मैदान में उतरे थे, जिन्हें बीजेपी ने वॉकओवर देते हुए अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। बीजेपी ने इस बार सत्ता में होने के चलते सुदामा पटेल पर दांव लगाया, लेकिन वाराणसी की जेल में बंद बृजेश सिंह ने अपनी पत्नी को निर्दलीय उतारकर बीजेपी को मात दी थी।

वाराणसी विधान परिषद सीट पर दो बार बृजेश सिंह के भाई बीजेपी के टिकट पर जीत चुके हैं तो एक बार उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह 2010 में बसपा के टिकट पर एमएलसी रही हैं जबकि एक बार खुद बृजेश सिंह निर्दलीय जीते हैं। इस तरह से पिछले 24 सालों से उन्हीं के परिवार के पास यह सीट है। एक बार फिर से बृजेश सिंह की पत्नी ने जीतकर साबित कर दिया है कि वाराणसी में माफिया बृजेश की सियासी ताकत कम नहीं हुई।

Tags: MLC electionmlc election 2022MLC election resultpolitical news
Previous Post

MLC Election: डॉ कफील खान हारे, आजमगढ़ में बीजेपी को मिली मात

Next Post

10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Relief operations for flood victims
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

मायावती ने की मतदाताओं से अपील- वादों और विश्वासघात से बचें, निष्पक्ष होकर करें वोट

31/08/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
Next Post
Firing

10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

ballia

बलिया ‘बलिदान दिवस’ पर बागी धरती पर आएंगे सीएम योगी

18/08/2022
Murder

बड़े भाई ने आपसी विवाद में छोटे भाई की हत्या की

28/10/2022
KXIP vs Mumbai

सुपर ओवर के बाद बिगड़ी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की तबीयत

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version