• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोगों के आशियाने के सपने को पूरा कर रही मोदी और योगी सरकार : नन्दी

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराजउत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज, राजनीतिक पेंशन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार लोगों के आशियाने के सपने को पूरा कर रही। श्री नंदी और प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने आज यहां सर्किट हाउस सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 100 से अधिक लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी सौंपी।

इस मौके पर श्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रयागराज में 14,000 लाभार्थियों के आवास की स्वीकृति हुई है, जिसके सापेक्ष 9,179 लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थीयों को चाभी सौंपते हुए मंत्री श्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में जब से इस देश की बागडोर संभाली है, तब से आज तक उनकी नीतियों और नेतृत्व के केन्द्र में गाँव, गरीब किसान, महिलाएं और युवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी के सिर पर पक्की छत हो, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धन गरीब और जरुरत मन्द लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश पूरे देश में अव्वल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रेरणादायी नेतृत्व में समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया है, आज वह आर्थिक एवं सामाजिक रुप से सशक्त हुआ है।

सीएम पुष्कर धामी ने की पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहन राशि सहित कई घोषणाएं

मंत्री श्री नन्दी ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने 20 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना के माध्यम से मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन से जोड़ा है। हमारी सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सतत समर्पित है।

उन्होंने कहा कि अपना घर हर व्यक्ति और हर परिवार का सपना होता है जिन लोगों को आज उनके सपनों के घर की चाभी मिली है उनके लिए जीवन का यह यादगार क्षण है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी परिवारों को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ और उनके समृद्ध और सुखद जीवन की कामना करता हूँ।

इस मौके महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मिशन शक्ति के तहत 18 महिला लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। महापौर ने आवास पाने वाले लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नगर आयुक्त रवि रंजन, परियोजना अधिकारी डूडा वर्तिका सिंह, दिलीप केसरवानी, नामित पार्षद अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Tags: Nand Gopal Nandipm avas yojnaPrayagraj Newsup news
Previous Post

काबुल एयरपोर्ट पर सीरियल ब्लास्ट, 11 की मौत, 3 अमेरिकी सैनिकों सहित 15 घायल

Next Post

बृजेश पाठक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे 274 कार्यों का किया शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

03/08/2026
UPSIDA
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की औद्योगिक विकास पर बड़ी पहल, यूपीसीडा का 2026-27 का दोगुना बजट मंजूर

03/08/2026
Ayodhya
अयोध्या

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई रामनगरी, सरयू से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ऐसा कोई सवाल नहीं जिसका जबाब न हो… विपक्ष को आईना दिखाते हुए बोले केशव मौर्य

03/08/2026
Next Post

बृजेश पाठक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे 274 कार्यों का किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें

Arrested

मुठभेड़ में एक गो तस्कर गिरफ्तार

06/05/2022
Swara Bhasker

Swara Bhasker का X अकाउंट हुआ परमानेंट सस्पेंड

30/01/2025

छह दिन की तेजी के बाद पेट्रोल के दाम में राहत, डीजल के भाव स्थिर

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version