• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार ने गठित की MSP कमेटी, SKM के तीन सदस्य भी होंगे शामिल

Writer D by Writer D
18/07/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
MSP committee

MSP committee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए एमएसपी पैनल (MSP committee) गठित कर दिया है। इस कमेटी में संयुक्त किसान मोर्चा के तीन सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पिछले साल ही ऐलान किया था कि सरकार द्वारा एमएसपी के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। अब उस वादे को पूरा करते हुए सरकार ने इसका ऐलान कर दिया है।

सरकार के मुताबिक एमएसपी (MSP) की प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए इस कमेटी का गठन किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल पूरे देश में किसान आंदोलन चला था। राकेश टिकैत ने उस आंदोलन की अगुवाई की थी और किसानों के एक बड़े वर्ग को मोदी सरकार के खिलाफ खड़ा कर दिया था। तब किसान तीनों कृषि कानून का विरोध कर रहे थे। वे उन तीनों की कानूनों की वापसी चाहते थे।

उस किसान आंदोलन की वजह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान करना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार की तपस्या में कुछ कमी रह गई थी। उसी संबोधन में उन्होंने एमएसपी को लेकर एक कमेटी (MSP committee) बनाने की बात भी कही थी।

सब के प्रयासों से ही सदन चलता है: पीएम मोदी

सरकार ने जिस कमेटी का गठन किया है, उसमें संयुक्त किसान मोर्चा के तीन सदस्य भी शामिल किए जाएंगे। केंद्र की तरफ से संगठन को तीन नाम भेजने के लिए कह दिया गया है। जैसे ही SKM की तरफ से नाम आ जाएंगे, कमेटी अपने काम में लग जाएगी। इस कमेटी की बात करें तो इसका चेयरमेन पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल को बनाया गया है। कृषि अर्थशास्त्री सुखपाल सिंह और सीएससी शेखर को भी शामिल किया गया है।

इस कमेटी में आइसीएआर के महानिदेशक, चार राज्य सरकारों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिवों को भी शामिल किया गया है। सरकार ने इस कमेटी में दूसरे किसान संगठनों को भी जगह दी है। भारतीय कृषक समाज के अध्यक्ष डाक्टर कृष्णवीर चौधरी, गुणवंत पाटिल, प्रमोद कुमार चौधरी, सैय्यद पाशा पटेल को भी इस पैनल का हिस्सा बनाया गया है।

Tags: Kisan andolanModi governmentmsp committeNational newspm modiRakesh Tikaitsanyukt kisan morcha
Previous Post

सीएम योगी ने ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ की तैयारियों की समीक्षा की

Next Post

खड़े ट्रक से अनियंत्रित कार टकरायी, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
Truck-Trolley Collision

खड़े ट्रक से अनियंत्रित कार टकरायी, एक की मौत

यह भी पढ़ें

supplementary budget

योगी सरकार ने प्रस्तुत किया 33789.54 करोड़ का अनुपूरक बजट

05/12/2022
Children

नामकरण संस्कार के दौरान टीन शेड गिरने से बच्ची की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

02/09/2022
EPFO

लॉकडाउन शुरू होने के बाद ईपीएफ से 44,000 करोड़ की हुई निकासी

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version