• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड से जुड़ी इटली की डिफेंस कंपनी से हटाया बैन, इन शर्तों पर मिली छूट

Writer D by Writer D
08/11/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड से जुड़ी इटली की एक हथियार कंपनी पर लगा बैन हटा दिया है। सरकार ने इटली की कंपनी Leonardo SpA पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया है। ये कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड डील से जुड़ी थी। सरकार से जुड़े सूत्रों ने आजतक से प्रतिबंध हटाए जाने के फैसले की पुष्टि की है। इस कंपनी को 2013-14 में VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले के लिए बैन कर दिया गया था।

सरकारी सूत्रों ने आजतक को बताया कि इटालियन डिफेंस कंपनी Leonardo SpA पर लगा वित्तीय लेन-देन का प्रतिबंध हटा लिया गया है। इस कंपनी को पहले Finmeccanica के नाम से जाना जाता था।

हालांकि, ये प्रतिबंध कुछ शर्तों के साथ हटाया गया है। प्रतिबंध हटने के बावजूद, CBI और ED कंपनी के खिलाफ दर्ज मांलों की जांच करती रहेगी। इसके साथ ही भारत सरकार के साथ कंपनी के जो पहले सौदे या समझौते हुए थे, उसमें भी कंपनी वित्तीय दावा नहीं कर सकेगी।

बताया जा रहा है कि प्रतिबंध हटाने के लिए कंपनी और इटली की सरकार से बार-बार अनुरोध किया जा रहा था। इसके बाद रक्षा मंत्रालय (defence ministry) ने कानून मंत्रालय समेत कई एजेंसियों से सलाह-मशविरा किया और प्रतिबंध हटाने पर फैसला लिया।

भारत ने कंपनी के साथ VVIP के लिए 12 हेलीकॉप्टर और नेवी के लिए हेवीवेट टॉरपिडो खरीदने का सौदा किया था, लेकिन घोटाला सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।

क्या था अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला

फरवरी 2010 में यूपीए सरकार ने 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए अगस्ता वेस्टलैंड (Agusta Westland) के साथ करीब 3600 करोड़ रुपये की डील की थी। अगस्ता वेस्टलैंड की पैरेंट कंपनी Finmeccanica थी जो अब Leonardo SpA बन गई। इस डील में इटली की जांच एजेंसियों ने 2012 में 360 करोड़ रुपये के कमीशन के भुगतान का आरोप लगाया। आरोप लगा कि कंपनी ने टेंडर पाने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी।

डॉक्टर से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी

मामला बढ़ने के बाद सरकार ने कंपनी के साथ डील रद्द कर दी। फरवरी 2013 में इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई। पिछले साल सितंबर में सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी और इसमें तत्कालीन वायुसेना प्रमुख संदीप त्यागी को भी आरोपी बनाया गया था।

Tags: AgustaWestlandFinmeccanicaLeonardo SpA
Previous Post

डॉक्टर से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी

Next Post

जन्मदिन पर आडवाणी के घर पहुंचे पीएम मोदी, केक काटकर हुआ सेलिब्रेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post

जन्मदिन पर आडवाणी के घर पहुंचे पीएम मोदी, केक काटकर हुआ सेलिब्रेशन

यह भी पढ़ें

Jyotirlingas

शिवलिंग के होते है तीन हिस्से, जानिए कौन-सा हिस्सा किसका प्रतीक होता है

31/07/2021

कलियुग में रचा गया स्वयंवर, दूल्हे ने तोड़ा धनुष और ले गया दुल्हन

28/06/2021
Fig-Date Laddus

सर्दियों में खाना शुरु कर दें ये लड्डू, सेहत को होते हैं कई फायदे

15/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version