• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली पर मोदी सरकार का तोहफा, कल से मिलेगा सस्ता पेट्रोल-डीजल

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Business, Main Slider
0
petrol-diesel

petrol-diesel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महंगाई से परेशान आम आदमी को दिवाली गिफ्ट मिल गया है। मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला लिया है। पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया गया है।

दरअसल अब दिवाली की सुबह जब आप पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने जाएंगे, तो घटी हुई दरों के हिसाब से भुगतान करना होगा। 3 नवंबर को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 110.04 रुपये है, और डीजल 98.42 रुपये लीटर है। अगर तेल कंपनियां कीमतें नहीं बढ़ाती हैं तो फिर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद दिल्ली में दिवाली के दिन पेट्रोल 105.04 लीटर और डीजल 88.42 रुपये लीटर मिलेगा।

वहीं मुंबई में दिवाली के दिन इस कटौती के बाद पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 96.62 रुपये लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 105.49 रुपये लीटर और डीजल 91.57 रुपये लीटर मिलेगा। वहीं इस बदलाव के बाद चेन्नई में पेट्रोल 101.66 रुपये लीटर और डीजल 92.59 रुपये लीटर मिलेगा। पेट्रोल के मुकाबले डीजल पर सरकार दोगुनी एक्साइज ड्यूटी घटाई है। इसलिए डीजल की कीमतें ज्यादा घटने वाली हैं।

डीजल में 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने से सरकार को कई मोर्चे पर सफलता मिलने वाली है। एक तो महंगाई कम होगी, साथ ही देश के किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है। क्योंकि डीजल 10 रुपये लीटर सस्ता होने जा रहा है। पिछले साल कोरोना संकट के दौरान कच्चे तेल के दाम गिरने से सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी।

तेज रफ्तार मैजिक पलटी, दस लोग घायल

यही नहीं, एक्साइज ड्यूटी में कटौती के साथ केंद्र सरकार ने राज्यों को भी पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की सलाह दी है। केंद्र का कहना है कि वैट में कटौती से आम आदमी को महंगाई से और राहत मिल पाएगी। वहीं केंद्र की ओर से एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद अब राज्यों पर वैट में कटौती को लेकर नैतिक दबाव बढ़ गया है।

गौरतलब है कि कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तेल कंपनियां रोजाना सुबह भाव तय करती हैं। फिलहाल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी और राज्यों के वैट को मिलाकर करीब 60 फीसदी टैक्स लगता है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क करीब 32.9 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क 31.8 रुपये वसूला जाता है।

बता दें, महंगे पेट्रोल और डीजल से आम आदमी बेहाल हैं। अगर इस साल की बात करें तो पेट्रोल 25 रुपये के करीब और डीजल 20 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।

एक मैसेज में आपके शहर का भाव

आप सिर्फ एक SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे कीमतें तय करती हैं। Live TV

Tags: narendra modipetrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2021petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in Delhipm modiडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

तेज रफ्तार मैजिक पलटी, दस लोग घायल

Next Post

लालू प्रसाद की बिगड़ी तबीयत, परिवार साथ दिल्ली रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Next Post
lalu prasad

लालू प्रसाद की बिगड़ी तबीयत, परिवार साथ दिल्ली रवाना

यह भी पढ़ें

murder

मात्र दो हजार रुपए के विवाद में ईंट से कूचकर की थी दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

15/01/2021
CM Nayab Singh

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना से समाप्त होगी आयु सीमा

06/06/2024
UP GIS

UP GIS: मेहमानों के स्वागत के लिये सज संवर रही है नवाब नगरी

04/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version