• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवतार नहीं हैं मोदी : लालू यादव

Writer D by Writer D
29/05/2024
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Lalu Yadav

Lalu Prasad Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़ुद को ईश्वर की ओर से भेजे जाने वाले बयान पर आज कहा कि वह कोई अवतार नहीं हैं, 04 जून को उनकी विदाई होगी और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

श्री यादव (Lalu Yadav) ने मंगलवार को पाटलिपुत्र संसदीय सीट से राजद उम्मीदवार अपनी बेटी मीसा भारती के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी खुद को अवतार बताते हैं। वह कोई अवतार नहीं हैं। वह 04 जून को जा रहे हैं और हमारी सरकार बन रही है।”

राजद अध्यक्ष ने संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि जिस तरह से देश में हालात बन रहे हैं, लोगों को एकजुट और जागरूक होकर वोट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) आरक्षण के प्रावधानों और भीमराव अंबेडकर के संविधान पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।

राजद प्रमुख (Lalu Yadav) ने कहा कि उनकी एकता एक मजबूत संदेश देगी कि इंडिया गठबंधन के नेता एकजुट हैं और राष्ट्र की प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बिहार में इंडिया गठबंधन की शत-प्रतिशत जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार केंद्र में सत्ता परिवर्तन होगा। लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो देश के हित में मजबूती से काम कर सके।

श्री यादव (Lalu Yadav) ने महागठबंधन सरकार में 17 महीने की अल्प अवधि में बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन से हर कोई खुश है। उन्होंने लोगों से भ्रम फैलाने वाले जुमलेबाजों से सतर्क रहने की अपील की और उनसे देश गंगा-जमुनी संस्कृति (हिंदू मुस्लिम सद्भाव) को मजबूत करने को कहा।

राजद अध्यक्ष ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया के इमारत-ए-शरिया पहुंचे और फुलवारीशरीफ से विक्रम तक एक रोड शो निकाला। उन्होंने रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें चुनाव में सामाजिक न्याय की जीत का भरोसा दिलाया।

Tags: bihar newsLALU YADAVNational newspatna news
Previous Post

हिमाचल मेरा असली घर, दिल्ली में नहीं लगता दिलः प्रियंका गांधी

Next Post

जानें कब है निर्जला एकादशी, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
Nirjala Ekadashi

जानें कब है निर्जला एकादशी, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

यह भी पढ़ें

Murder

पुराने विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत

23/11/2021
election campaign of BJP

सबको सुरक्षा और संवृद्धि देने का कार्य केवल भाजपा कर सकती है: सीएम योगी

21/01/2022
battery blast

सावधान : अगर करते हैं लोकल चार्जर का इस्तेमाल, तो मोबाइल में हो सकता है ब्लास्ट

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version