• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमाचल मेरा असली घर, दिल्ली में नहीं लगता दिलः प्रियंका गांधी

Writer D by Writer D
29/05/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने कहा कि हिमाचल में उनका स्थाई घर है उनका दिल दिल्ली में नहीं हिमाचल में बसता है। इसलिए वह बार-बार हिमाचल में यहां की भोलीभाली जनता से मिलने आती हैं।

चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल पहुंची श्रीमती वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां की। मंगलवार को सुबह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के गगरेट वाले कुटलैहड़ में श्रीमती वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। कुटलैहड़ में प्रियंका गांधी ने अपना संबोधन बाबा रुद्रानन्द जी और माता चिंतपूर्णी जी की धरती के साथ शुरू किया।

उन्होंने (Priyanka Gandhi)  कहा कि राम का नाम लेने वाले और राम का काम करने वाले कुछ और यह समझने वाली बात है। भगवान राम का नाम वोटों के लिए बार- बार लिया जाता है। दस साल में दो चुनाव निकल गए। अब तीसरे चुनाव की बारी है चुनावों में जो भी भाजपा का प्रचार रहा है वह धर्म के नाम पर रहा है। मोदी जी ने पहला चुनाव भी धर्म के नाम पर लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद चुनाव प्रचार के समय किए वायदों का जिक्र तक नहीं किया। मोदी जी ने 2014 में किसानों की आय दोगुनी करने, दो करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने, कालाधन लाने की बात की लेकिन खैर कोई वायदा पूरा नहीं हुआ। पांच साल बाद फिर चुनाव आया तो कोई महंगाई, बेरोजगारी और 15 लाख देने की बात नहीं की, रोजगार नहीं मिला, नोटबंदी से देश के हालत तथा ज्यादा खराब हुए। जो छोटी -मोटी बचत महिलाओं ने इक्कठी की थी उसे भी नोटबन्दी के समस वापिस ले लिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी लाए सब महंगा हो गया। पांच साल फिर पूरे हुए फिर से धर्म-जाति, हिन्दू- मुसलमान की वही बातें जो इनकी आदत है जनता को भी डलवा दी।

उन्होंने (Priyanka Gandhi) कहा कि मोदी जी खुद वाराणसी नहीं जाते न ही हमीरपुर के सांसद आते हैं। बस उद्धघाटन और शिलान्यास करने चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 10 साल में नई तरीके की राजनीति शुरू हुई है। उससे अब बाहर निकलने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में नेताओं की आदत बिगाड़ दी गई है। यहां के सांसद बड़े बड़े महलों, क्रिकेट और मंचों पर दिखाई देते हैं लेकिन आपदा के समय यहां नहीं आए।

श्रीमती वाड्रा (Priyanka Gandhi)  ने आपदा की एक घटना को याद करते हुए कहा कि शिमला में एक परिवार पर विनाश काल आपदा आई दादा के साथ मंदिर गई नन्ही बच्ची भी मौत में समा गई । इस विपदा में भाजपा नेताओं को हिमाचल की याद नहीं आई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1500 रुपए देकर महिलाओं को महंगाई से राहत देने के लिए उठाया गया कदम है लेकिन भाजपा नहीं चाहती कि महिलाओं को यह हक मिले बल्कि इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग से शिकायत कर दी। महंगाई चरम पर है आज पढ़ाई लिखाई के साथ बच्चों की शादी करने से भी डरना पड़ता है। देश में बेरोजगारी चरम पर है 70 करोड़ बेरोजगार दर दर भटक रहे हैं 30 लाख खाली पद पड़े हैं। बड़े बड़े संस्थानों प्प्ड,प्प्ज् से पढ़कर बचे बेरोजगार हो गए हैं। नेताओं ने काम करना बंद कर दिया है क्योंकि जवाबदेही खत्म कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि पीएम का व्यवहार देश की जनता को बेफकूफ बना रहाहै जो व्यवहार वह देश की जनता के साथ करते हैं वह इस पद पर शोभा नहीं देती है। भैंस ,मंगलसूत्र जैसी बातें करते हैं।

श्रीमती वाड्रा (Priyanka Gandhi)  ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी देश के लिए शहीद हो गईं लेकिन एक भी वोट धर्म के नाम पर नहीं मांगा। देश में हरित क्रांति लाई, पाकिस्तान को सबक सिखाकर दो टुकड़े किए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के समय बेहतरीन कार्य किया है। जो दिन रात प्रभावितों की सेवा करने पहुंचे लेकिन भाजपाई सिर्फ राजनीति करते रहे। श्री मोदी और यहां के सांसद चोरों की तरह सरकार को गिराने का काम करते रहे चोरों की तरह विधायकों को यहां से वहां ले जा रहे थे जो देश ने देखा है। कभी चंडीगढ़ तो कभी उत्तराखंड। भाजपा कहती है कि संविधान बदलना है लेकिन वोट देने का अधिकार आपसे छीना जाएगा। जो सरकार अग्निवीर जैसी स्कीम ला सकती है उसके दिल में देशभक्ति नहीं हो सकती। शहीद के परिवार की भावना देशभक्ति के लिए होती है लेकिन पीएम मोदी क्या जाने शहीद परिवार की देशभक्ति।

उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने देश की सम्पति अपने करोड़पति दोस्तों के हाथ बेच दी। सेब, कोयला, बंदरगाह, हवाई अड्डा सब अपने प्रियमित्र के हाथों बेच दिया। प्रदेश सरकार के का 9000 करोड़ रुपए देने से मना कर दिया। आपदा के समय केंद्र से एक रुपया नहीं मिला। देश के 22 खरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिया। लेकिन किसान ने लिया कर्ज माफ नहीं किया। अब देश में बदलाव लाने का समय है। उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक होने का समय आ गया है और एक जून को इन्हें सबक सिखाना है।

श्रीमती वाड्रा ने कहा,“हिमाचल में उनका स्थाई घर है उनका दिल दिल्ली में नहीं हिमाचल में बसता है। इसलिए वह बार-बार हिमाचल में यहां की भोली-भाली जनता से मिलने आती हैं।”

Tags: himachal pradesh newslk sabha elections 2024National newspriyanka gandhiShimla News
Previous Post

मोदी फिर सत्ता में आए तो हर एक विपक्षी नेता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा: केजरीवाल

Next Post

अवतार नहीं हैं मोदी : लालू यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Next Post
Lalu Yadav

अवतार नहीं हैं मोदी : लालू यादव

यह भी पढ़ें

devdutt padikkal

इस गेंदबाज को खेलने में हुई देवदत पडीक्कल को सबसे ज्यादा परेशानी

17/11/2020
IAS Arvind Kumar

IAS अरविंद कुमार बने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, GSI में निभाई थी अहम भूमिका

15/07/2023
AK Sharma

सूर्य के उपासक श्री राम की नगरी अयोध्या होगी सौर ऊर्जा से जगमग: एके शर्मा

21/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version