• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने यूपी सदन सहित 9 गेस्ट हाउस का बदला नाम, देखें पूरी लिस्ट

Writer D by Writer D
07/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
up guest house

up guest house

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिवेणी संगम, गंगा, यमुना, सरयू, गोमती, अयोध्या और नैमिषारण्य को विशेष सम्मान दिया है। अतिथिगृहों के नाम के साथ पवित्र नदियों और तीर्थस्थलों का नाम जोड़कर सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि अपनी सांस्कृतिक धरोहरों और भारतीय संस्कृति को लेकर वह कितनी संवेदनशील है।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राज्य संपत्ति विभाग के नियंत्रण में आने वाले, लखनऊ, नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के अतिथि गृहों के नाम बदलने को अपनी स्वीकृति दे दी है। उत्तर प्रदेश भवन, नई दिल्ली का नाम बदलकर अब उत्तर प्रदेश भवन ‘संगम’ नई दिल्ली होगा जबकि उत्तर प्रदेश सदन, नई दिल्ली अब उत्तर प्रदेश सदन ‘त्रिवेणी’, नई दिल्ली के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ का महात्मा गांधी मार्ग स्थित अति विशिष्ट अतिथि गृह का नाम बदलकर अति विशिष्ट अतिथिगृह ‘साकेत’ हो गया है।

डालीबाग, लखनऊ स्थित विशिष्ट अतिथिगृह का नाम बदलकर अब विशिष्ट अतिथि गृह ‘यमुना’ हो गया है। लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित राज्य अतिथिगृह का नाम बदलकर अब राज्य अतिथि गृह ‘गोमती’ हो गया है जबकि मीराबाई मार्ग स्थित राज्य अतिथि गृह का नाम राज्य अतिथि गृह ‘सरयू’ हो गया है। बटलर पैलेस,लखनऊ में बने अति विशिष्ट अतिथिगृह के नाम के साथ नैमिषारण्य शब्द जुड़ गया है।

लखीमपुर हिंसा की जांच करेंगे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, दो महीने में देंगे रिपोर्ट

नवी मुंबई के वाशी में बना उत्तर प्रदेश राज्य अतिथिगृह अब उत्तर प्रदेश राज्य अतिथिगृह वृंदावन के नाम से जाना जाएगा जबकि कोलकाता स्थित राज्य अतिथिगृह का नाम बदलकर अब राज्य अतिथिगृह ‘गंगा’ हो गया है।

विशेष सचिव एवं राज्य संपत्ति अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी से मुख्यमंत्री, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, सभी मंत्रियों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और राज्य के महाधिवक्ता को लिखित तौर पर अवगत करा दिया है।

Tags: cm yogiLucknow NewsUP Guest Houseup news
Previous Post

लखीमपुर हिंसा की जांच करेंगे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, दो महीने में देंगे रिपोर्ट

Next Post

NCB को लगा बड़ा झटका, आर्यन खान की कस्टडी देने से कोर्ट ने किया इंकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Aryan Khan

NCB को लगा बड़ा झटका, आर्यन खान की कस्टडी देने से कोर्ट ने किया इंकार

यह भी पढ़ें

Admissions for classes VI to IX begin in Delhi government schools

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छठी से नौवीं कक्षा के दाखिले शुरू

12/06/2021
CM Dhami

ICSE परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को सीएम धामी ने दी बधाई

06/05/2024
25-26 जुलाई को जनता कर्फ्यू

देश के इस शहर में 25-26 जुलाई को रहेगा जनता कर्फ्यू

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version