• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा की जांच करेंगे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, दो महीने में देंगे रिपोर्ट

Writer D by Writer D
07/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर में केंद्रीय मंत्री के बयान के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान मचे बवाल से फैली हिंसा की जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पिछले महीने के आखिर में न्यायिक सेवा से रिटायर होने वाले जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव अगले दो महीनों में इस मामले की जांच कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। लखीमपुर में हिंसा की घटनाओं में 4 किसानों की मौत के साथ-साथ बीजेपी के 4 कार्यकर्ताओं और एक स्थानीय पत्रकार की भी जान गई थी। इसको लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार से जांच की मांग कर रहे थे।

लखीमपुर घटना की जांच करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव साल 2018 में उच्च न्यायालय में नियुक्त किए गए थे। वे पिछले महीने 29 सितंबर को ही अपनी सेवा से रिटायर हुए हैं। जस्टिस श्रीवास्तव को 22 नवंबर 2018 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिशनल जज के तौर पर नियुक्ति मिली थी। इसके 2 साल बाद 20 नवंबर 2020 को उन्होंने इस अदालत के स्थाई जज के तौर पर शपथ ली थी।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को समर्थकों सहित पुलिस ने लिया हिरासत में

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा पीसीएस-जे के जरिए साल 1996 में न्यायिक पदाधिकारी बनने वाले जस्टिस प्रदीप श्रीवास्तव को लखीमपुर कांड की जांच का काम अगले दो महीनों में पूरा करने का जिम्मा मिला है। अपनी सेवा के दौरान वे वर्ष 2002 में हायर ज्यूडिशल सर्विसेज में प्रमोट किए गए थे। 2015 में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के तौर पर उनकी पदोन्नति हुई थी।

गौरतलब है कि लखीमपुर में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बयान के विरोध में किसान प्रदर्शन करने जमा हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिसके कारण 4 किसानों की मौत हो गई।

इसके बाद घटना के विरोध में उग्र भीड़ के ऊपर बीजेपी के 4 कार्यकर्ताओं को मार डालने का आरोप लगा है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

Tags: allahabad highcourtlakhimpur newslakhimpur violenceLucknow News
Previous Post

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को समर्थकों सहित पुलिस ने लिया हिरासत में

Next Post

योगी सरकार ने यूपी सदन सहित 9 गेस्ट हाउस का बदला नाम, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post
up guest house

योगी सरकार ने यूपी सदन सहित 9 गेस्ट हाउस का बदला नाम, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

Donald Trump

ट्रंप को लगा तगड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने इस अहम फैसले पर लगाई रोक

24/01/2025
Pradosh Vrat

पितृपक्ष के प्रदोष में करें ये उपाय, भोलेनाथ दूर करेंगे पितृ दोष

19/09/2025
arrested

हत्यारा प्रेमी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, प्रेमिका का गला दबाकर किया था दुष्कर्म

06/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version